Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Train Accident: ‘अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया…तेज झटका लगा और पटरी से उतर गई ट्रेन’, गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई. जिसमें 6 कोच पटरी से उतरने के बाद दो डिब्बे पलट गए.

गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई. जिसमें 6 कोच पटरी से उतरने के बाद दो डिब्बे पलट गए. हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं 20 यात्रियों की हालत को नाजुक देखते हुए पटना स्थित एम्स रेफर कर दिया गया है. ट्रेन पर मौजूद गार्ड ने बताया कि ये हादसा कैसे हुआ?

ट्रेन के गार्ड ने बताया क्या हुआ?

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन कामाख्या जा रही था. ट्रेन पर सवार गार्ड विजय कमार ने बताया कि ट्रेन बक्सर स्टेशन से छूटने के बाद रघुनाथपुर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी. इस दौरान वे अपना कुछ कागजी काम कर रहे थे. तभी अचानक ट्रेन में एक ब्रेक लगी और पूरी गाड़ी में झटका लगा. ट्रेन में झटका इतनी तेज था कि विजय कुमार बेहोश हो गए. जब उन्हें होश आया तो उन्होंने पानी की छींटे मुंह और आंख पर मारी. उन्होंने देखा कि ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं और चीख-पुकार मची हुई है. बाद में पता चला कि ट्रेन हादसे का शिकार हो चुकी है. जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. ट्रेन में अचानक ब्रेक क्यों लगाया गया? ये सवाल पूछे जाने पर गार्ड विजय कुमार ने बताया कि ये तो ड्राइवर ही बता सकता है कि उसने ब्रेक क्यों मारी.

रूट को किया जा रहा दुरुस्त

उन्होंने आगे बताया कि हादसे के तुरंत बाद आस-पास के थानों की पुलिस और डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई. राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलोंको नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला रहा है. पुलिस टीम मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं उत्तर मध्य रेलवे महानिदेशक तारु प्रकाश ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. जांच करने का रेलवे का अपना प्रोसेस होता है. उसे फॉलो किया जा रहा है. जांच में जो कुछ भी सामने आएगा वो हम आगे बता देंगे. कहा कि हमारी क्रेनों ने काम करना शुरू कर दिया है ताकि बाकी ट्रेनों को वहां से गुजरने में दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें- Buxar Train Accident: 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, रेल मंत्री बोले- राहत-बचाव कार्य पूरा, बक्सर रेल हादसे की होगी जांच

राहत बचाव कार्य पूरा

हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट करते हुए हादसे को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  “पटरी से ट्रेन के उतरने की वजह क्या है, इसकी जांच की जाएगी. जांच के लिए एक टीम गठित की गई है. मौके पर राहत बचाव कार्य पूरा हो गया है. सभी बोगियों की जांच पूरी कर ली गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest