देश

MP News: मध्य प्रदेश में आमजन तक पहुंचनी शुरू हुईं विकास यात्राएं, सीएम शिवराज बोले- ‘हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण’

MP News: मध्य प्रदेश में संत रविदास की जयंती से विकास यात्राओं की शुरुआत हुई है. इन यात्रियों के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डो तक पहुंचेगी, इसके जरिए सरकार जहां जमीनी हालात की नब्ज टटोलेगी, वहीं आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान करेगी. सियासी तौर पर इन यात्राओं को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा के चुनाव भी इसी साल होने वाले हैं. राज्य में भाजपा का संगठन और सरकार, दोनों ही चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, संगठन जहां जमीनी स्तर पर जमावट कर रहा है, वहीं सरकार ने हर जरूरतमंद के करीब तक पहुंचने के लिए विकास यात्राओं की शुरुआत की है, ये यात्राएं 25 फरवरी तक चलेंगी. इन यात्राओं में सरकार से लेकर निर्वाचित प्रतिनिधि और सरकारी महकमा सक्रिय रहेगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा, “प्रदेश में आज संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान है. हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है. इसी उद्देश्य से प्रदेश में गांव-गांव और वार्डो में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे. अभियान में 83 लाख पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है.”

मुख्यमंत्री चौहान ने भिंड में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने और भिंड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि संत रविदास के जन्मस्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह से बुजुर्गो को अब हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराएंगे.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “मैं अपनी बहनों की जिंदगी को आसान बनाता चाहता हूं. पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब ‘लाड़ली बहना’ योजना मेरी बहनों की जिंदगी संवारेगी. योजना में बहनों को हर माह एक हजार रुपये और साल में 12 हजार रुपये और पांच साल में 60 हजार रुपये देने की व्यवस्था की जा रही है.”

जिले के प्रभारी और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जन-सेवा अभियान मुख्यमंत्री की देन है. उनका यह संकल्प था कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले. आज जो विकास यात्रा की शुरुआत हो रही है, वह भी मुख्यमंत्री की सोच है.

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि जन-सेवा अभियान के स्वीकृति पत्रों का वितरण सभी 230 विधानसभाओं में किया गया. मुख्यमंत्री चैहान के नेतृत्व की सरकार ने पूरे चंबल संभाग को भयमुक्त और शांति का वातावरण दे कर चंबल को शांति का टापू बनाया है.

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम का शुभारंभ, लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल का भी किया लोकार्पण

कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय और विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

14 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

35 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

55 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago