कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
कर्नाटक में एक बार फिर ऑपरेशन लोटस की चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस के 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये का ऑफर देकर उन्हें खरीदने की कोशिश की. सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी ने राज्य की सत्ता को अस्थिर करने के लिए इस तरह की साजिश रची और उनके विधायकों को भारी रकम का लालच दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी कभी भी राज्य की सत्ता में अपने दम पर नहीं आई है. ऑपरेशन लोटस के जरिए ही सत्ता में आई है.” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी के पास यह पैसा कहां से आ रहा है. “क्या बीएस येदियुरप्पा और बोम्मई नोट छाप रहे हैं?” उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का पैसा बताया, जिसे बीजेपी ने विधायकों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया.
सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि उनके विधायक इस प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद बीजेपी ने उनकी सरकार को गिराने की योजना पर काम करना शुरू किया. मुख्यमंत्री के अनुसार, बीजेपी की यह कोशिश असफल होने के बाद उनकी छवि को खराब करने और उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Elections 2024: पहले चरण की 43 सीटों पर 64.86% मतदान, वोटिंग के मामले में रांची शहर सीट रही सबसे पीछे
उन्होंने बीजेपी की इस साजिश को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और कहा कि इस तरह के कृत्य राज्य की स्थिरता और विकास में बाधा डालते हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस भ्रष्टाचार और अस्थिरता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएं और उनकी सरकार को समर्थन दें, ताकि राज्य में विकास कार्यों को सुचारु रूप से जारी रखा जा सके.
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण के कड़े नियम लागू होंगे, जिसमें…
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…
Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…
UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…
Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…
पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…