SDM को नरेश मीणा ने जड़ा थप्पड़.
राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान एडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है. नरेश मीणा की गिरफ्तारी समरावता गांव से की गई है. तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
बुधवार (13 नवंबर) को पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उनके समर्थकों ने जमकर हिंसा की, पथराव किया और पुलिस की दो गाड़ियों को आग के हवाले करने के बाद नरेश मीणा को पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले गए थे.
दरअसल, समरावता गांव में स्थानीय लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था, जिसके बाद नरेश मीणा उनके समर्थन में वहां पहुंचे थे. जब नरेश मीणा ने एरिया मजिस्ट्रेट को थप्पड़ मारा, तो माहौल और बिगड़ गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई, लेकिन समर्थकों ने पुलिस की गिरफ्तारी का विरोध किया और स्थिति बेकाबू हो गई. उग्र समर्थकों से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- Maharashtra Election: EC की चेकिंग से आवेश में आए उद्धव ठाकरे, अधिकारी से कहा- तुम बैग खोलो, मै तुम्हें खोलता हूं
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई. इसके नतीजे 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…