देश

“कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की तैयारी कर रही BJP”, CM सिद्धारमैया बोले- हमारे विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर दिया

Lok Sabha Ekection 2024: लोकसभा चुनाव के पहले कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम सिद्धारमैया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि BJP दक्षिण भारत के राज्यों में ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ये भी कहा कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई है.

“एक साल से सरकार गिराने की कोशिश”

सिद्धारमैया से जब सवाल किया गया कि क्या लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी? जिसका जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के MLA पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. बीजेपी पिछले एक साल से सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है.

“विधायकों को 50 करोड़ का दिया गया ऑफर”

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आगे कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन विधायकों ने उनकी एक भी बात नहीं मानी. बीजेपी कितना भी जोर लगा ले, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं बीजेपी ने सिद्धारमैया की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, सिर्फ एक तबके के लोगों की सहानुभूति पाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं. सरकार अपनी उपलब्धियों पर फोकस करने के बजाय दूसरों पर फर्जी आरोप मढ़ने की कोशिश कर रही है. बीजेपी लोकसभा चुनाव में सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

11 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

26 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

58 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

58 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago