योगी आदित्यनाथ (सोर्स- X)
Dev Diwali 2023: देव दीपावली 2023 के मौके पर काशी का गंगा घाट रोशनी से जगमग हो गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीया जलाकर काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन किया. काशी की विख्यात देव दीपावली की भव्यता को देखने के लिए लाखों लोग आज वाराणसी पहुंचे हैं. काशी के 84 घाटों पर 12 लाख दिए जलाए गए हैं. इसमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से बनाए हुए हैं.
देवी दीपावली के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे और देव दीपावली का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नमो घाट पर पहला दीप जलाया. इसके बाद अन्य घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ. दीप जलाने के बाद मुख्यमंत्री वहां मौजूद मेहमानों के साथ क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकले.
वाराणसी के गंगा घाट पर आज ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो गंगा तट पर आसमान से देवलोक उतर आया हो. इस बार देव दीपावली के मौके पर काशी से सभी सनातनी एक जाति एक पंथ का संदेश दुनिया को देंगे. वहीं 70 देशों के राजदूतों के सामने 84 घाटों पर होने वाले आयोजनों के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का स्वरूप प्रदर्शित होगा. दीप जलाए जाने के बाद पूरा काशी रोशनी में जगमग करने लगा.
देव दीपावली के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काशी की देव दीपावली की तस्वीरें भी शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘देव-दीपावली के पावन अवसर पर आशा, आस्था, आत्मीयता और अंत्योदय के असंख्य दीयों के दिव्य प्रकाश से जगमग अविनाशी काशी.. हर हर महादेव!’
देव दीपावली के मौके पर कई घाटों पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. पूरा घाट रोशनी में डूबा हुआ है. देवी दीपावली देखने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ भी उमड़ी हुई है. राजघाट पर देव दीपावली समारोह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…