देश

‘रवि किशन फटे कपड़ों में एक्टिंग करें तो…’ सीएम योगी की इस बात पर जमकर लगे ठहाके, देखें Video

CM Yogi Adityanath Viral Video: सीएम योगी रविवार 28 जनवरी को गोरखपुर में थे. ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंदिर प्रांगण में जनता दरबार लगाया। इसके बाद एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मंच से सीएम योगी ने सांसद रवि किशन पर चुटकी ली. उन्होंने रवि किशन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर ये अच्छे कपड़े पहनकर एक्टिंग नहीं करें केवल फटे कपड़े पहनकर एक्टिंग करें तो कैसे हीरो लगेंगे?

यह भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nayay Yatra: “कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कसा तंज

सीएम योगी के इतना कहते ही वहां मौजूद जनता जोर-जोर से हंसने लगी. सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए तो वहीं सांसद रवि किशन तो हंसते-हंसते अपनी जगह से उठ गए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि रवि किशन की फिल्म कितने लोग देखें हैं फ्री में देखे हैं कि पैसे देकर?

खूब मेहनत कर रहे हैं सांसद रवि किशन- सीएम योगी

हालांकि सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की तारीफ भी की. सांसद रवि किशन जमकर मेहनत कर रहे हैं वे पिछले कई महीनों से गोरखपुर में ही जमे हुए हैं. गांव-गांव जा रहे हैं, योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए विधायकों के साथ मिलकर जमकर मेहनत कर रहे हैं. इन सबके अलावा वे फिल्मों में भी वे मेहनत कर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि मैंने उनको कह रखा है कि फिल्मों में अकेले काम करना विधायकों को लेकर मत जाना. सीएम योगी की इस बात वहां मौजूद जनता ने जमकर तालियां बजाई.

यह भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nayay Yatra: “देश में हिंसा और नफरत फैला रही RSS-BJP की विचारधारा”, बिहार पहुंचते ही जमकर बरसे राहुल गांधी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

4 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

10 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

40 minutes ago