श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- श्रीलंका क्रिकेट)
Sri Lanka Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर लगी प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए बड़ी राहत दी है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. जिसके बाद बोर्ड में काफी उठा-पटक देखने को मिली थी. इसके बाद देश की सरकार ने बोर्ड में हस्तक्षप किया था, जो आईसीसी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उसके बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया था.
आईसीसी की ओर से बैन लगाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज या आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने से बाध्य हो गया था. बोर्ड पर बैन लगाने के बाद से ही आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट की हालात पर नजर बनाए हुए था. अब आईसीसी इस बात से संतुष्ट हो गया है कि वह सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रहा है. खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने एक्स के माध्यम से निलंबन के हटने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- U19 World Cup 2024: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, अमेरिका को 201 रनों के बड़े अंतर से दी शिकस्त
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर जिस समय प्रतिबंध लगाया गया था, उस समय श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी थी, लेकिन बाद में आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी छील ली और साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट की मेजबानी दे दी. साउथ अफ्रीका में इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर निलंबन लगने के बाद नवंबर महीने में ही श्रीलंका क्रिकेट ने अपील की थी. इसके बाद आईसीसी के सीईओ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और खेल मंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद निलंबन हटने की उम्मीद बढ़ी थी.
Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…