Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Nayay Yatra: “देश में हिंसा और नफरत फैला रही RSS-BJP की विचारधारा”, बिहार पहुंचते ही जमकर बरसे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nayay Yatra: राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं.

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (29 जनवरी) बिहार में किशनगंज के रास्ते प्रवेश कर गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं.

बिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया. इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया.

“RSS -BJP की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई”

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है. हम ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं.’’

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nayay Yatra: “कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कसा तंज

प्रमोद कृष्णम ने यात्रा पर कसा तंज

वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में कई महान नेता हैं. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है. मानो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.”

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital