Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Nayay Yatra: “कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कसा तंज

Acharya Pramod krishnam: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Acharya Pramod krishnam: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है. प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस में कई महान नेता हैं. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है. मानो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है.

पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं कांग्रेस पार्टी के नेता

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “देश में लोकसभा चुनाव को लेकर महासंग्राम का मंच सज रहा है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कांग्रेस में कई महान नेता है, जो कांग्रस पार्टी के नेताओं के साथ पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं. देशाटन कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि हम 2024 के बाद सोचेंगे कि 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे. मुझे लगता है कि हम 2029 की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

“मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं”

उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.” बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

बिहार पहुंची राहुल गांधी की यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया. यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है.

नीतीश ने बदला पाला

‘न्याय यात्रा’ ने ऐसे समय में राज्य में प्रवेश किया जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस चले गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital