देश

‘लालू परिवार से पूछताछ…हेमंत सोरेन के घर धावा’, ED ने कन्नूर अर्बन निधि ‘धोखाधड़ी’ मामले में मारा छापा

ED In Action:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड द्वारा करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत सोमवार (29 जनवरी) को केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में लगभग चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है. जांच धोखाधड़ी के एक कथित मामले से संबंधित है, जिसमें 12-13 प्रतिशत तक के उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई थी.

20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला

सूत्रों ने कहा कि कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड के प्रवर्तकों पर जमा राशि को निकालने और इस धनराशि को निजी संपत्ति में निवेश करने का आरोप है. गफूर केएम, शौकत अली, एंथनी एस. और जशीना नामक महिला (वर्तमान में जेल में बंद) सहित प्रवर्तकों एवं निदेशकों के खिलाफ केरल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 150 से अधिक प्राथमिकी पर ईडी के संज्ञान लेने के बाद जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह मामला दर्ज किया था. लगभग 20 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई और ईडी धोखाधड़ी मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

लालू परिवार से पूछताछ कर रही ईडी

वहीं दूसरी ओर आज ईडी के सामने लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती पेश हुईं. ईडी के सामने तेजस्वी यादव को भी पेश होना था, हालांकि वो ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे. लालू परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन ली है. यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान हुआ. सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव और उसके करीबियों ने युवाओं को ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन और प्रापॅर्टी ट्रांसफर कराई. ये नौकरियां मुंबई, कोलकाता, जयपुर, जबलपुर, हाजीपुर जोन में दी गईं.

यह भी पढ़ें- ED के सामने पेश हुए लालू यादव, डिप्टी सीएम सम्राट बोले- तेजस्वी बताएं डेढ़ साल में करोड़पति कैसे बनते हैं?

सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पहुंची ईडी की टीम

इसके अलावा ईडी की एक टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची है. हेमंत सोरेन से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए 10 बार समन भेज चुकी थी. ईडी ने अपने समन में कहा था कि अगर वे दी गई तारीखों में आने में असमर्थ हैं, तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी खुद आ जाएंगे. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

23 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago