देश

Gorakhpur News: “भारत आज दुनिया में तेजी के साथ उभरती हुई नई अर्थव्यवस्था है…” गोरखपुर में 1040 करोड़ की सौगात देते हुए बोले सीएम योगी

Yogi Adityanath in Gorakhpur : आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ₹1,040 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/ शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने के साथ ही कालेसर आवासीय भूखंड परियोजना के विकास पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ. इसी के साथ ही प्रत्यक्ष कर भवन का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने कहा, “भारत आज दुनिया के अंदर बहुत तेजी के साथ उभरती हुई नई अर्थव्यवस्था है. किसी देश के लिए इससे अच्छा अवसर क्या हो सकता है कि जब वे आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हो तब वे उस देश को पीछे धकेल रहा हो जिसने लगभग 200 सालों तक उस पर शासन किया हो.”

गोरखपुर को करना होगा विकसित

इस मौके पर सीएम योगी ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है. विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गोरखपुर को विकसित करना होगा.” उन्होंने आगे कहा कि,”विकसित देश, प्रदेश और जनपद के इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए औद्योगिक निवेश भी आवश्यक है.” बता दें कि गुरुवार को सीएम योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र को 1040 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं की सौगात दी. इसी के साथ ही गीडा के सेक्टर 13 में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया.

ये भी पढ़ें-Basti News: पेशाब करने वालों को रोकने के लिए दीवार पर लगवाई देवी-देवताओं की तस्वीर…हिंदू संगठनों ने किया विरोध

लखनऊ जाने के हो जाएंगे दो रास्‍ते

कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, औद्योगिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में जो परिणाम दिख रहा है, वह बेहतर कानून व्यवस्था, अच्छी सरकार और अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुने जाने का परिणाम है. आगे वह बोले, “जब नीयत अच्छी होती है तो परिणाम भी अच्छे आते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि, आज गीडा नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा. तब लखनऊ जाने के लिए दो रूट हो जाएंगे.

छात्रों को वितरित किया नामांकन प्रमाण पत्र

इस अवसर सीएम ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के स्किल ट्रेनिंग सेंटर के पांच छात्रों को नामांकन प्रमाण पत्र भी वितरित किया. इसी के साथ ही उन्होंने गीडा की 650 करोड़ रुपये की अनुमानित आय वाली कालेसर आवासीय टाउनशिप योजना को लांच किया. इसके अलावा 300 करोड़ रुपये के निवेश वाली एसडी इंटरनेशनल की प्लास्टिक रिसाइक्लिंग एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट का शिलान्यास किया. साथ ही 90 करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

लगेगी नई सीमेंट फैक्‍ट्री

सीएम ने गोरखपुर के विकास को लेकर कहा कि, गीडा क्षेत्र में ढेर सारे अन्य उद्योग लग रहे हैं. उन्होंने बताया कि, यहां 25 एकड़ में गारमेंट पार्क, 88 एकड़ में प्लास्टिक पार्क विकसित हो रहा है तो 34 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री भी बन रही है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इसके अलावा सरकार 5500 एकड़ में धुरियापार मेंऔद्योगिक टाउनशिप बनाने जा रही है. इसके अलावा हाल में ही नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए प्रस्ताव मिला है. इसके लिए निवेशक को भूमि दिखा दी गई है.

5000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह क्षेत्र औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित हो, इसके लिए बीते कुछ वर्षों में तमाम प्रयास हुए हैं. इसी के साथ ही गीड में वरुण ब्रेवरेज, सीपी मिल्क, केयान डिस्टलरीज, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, तत्वा प्लास्टिक, बालाजी प्रोसेसर्स, इंडिया ऑटोव्हील्स, कपिला कृषि उद्योग, रूंगटा इंडस्ट्रीज, सिंह पेपर प्रोजेक्ट के निवेश का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, सिर्फ इन्हीं निवेश परियोजनाओं से करीब 5000 युवाओं को यहीं नौकरी व रोजगार उपलब्ध होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

52 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

3 hours ago