Rhea Chakraborty
आज 22 फरवरी 2024 को जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की डिवीजन बेंच ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और उनके पिता इंद्रजीत द्वारा 2020 में उनके खिलाफ जारी एलओसी के खिलाफ दायर याचिकाओं को अनुमति दे दी.
फैसले के बाद सीबीआई के वकील श्रीराम शिरसाट ने बेंच से अपने निर्णय पर चार सप्ताह तक के लिए रोक लगाने का आग्रह किया. ताकि एजेंसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके. हालांकि, बेंच ने इसे अस्वीकार कर दिया. 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने घर मे मृत पाए गए थे.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के पुलिस स्टेशन में रिया और उनके घर वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. बाद में मामले की जांच को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था. अगस्त 2020 में रिया और उनके घरवालों के खिलाफ एलओसी जारी की गई थी. एनसीबी ने इस मामले में रिया और उसके भाई को गिरफ्तार किया था. फिलहाल दोनों जमानत पर हैं.
आसान भाषा में समझें तो जब कोई अपराधी कानून की गिरफ्त से फरार हो जाता है तब लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है. लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है. किसी व्यक्ति के खिलाफ यदि LOC जारी किया जाता है तो वो कोर्ट के आदेश के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकता. इसका उपयोग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सी पोर्ट जैसी इंटरनेशनल बॉर्डर पर ट्रेवल करने वाले व्यक्तियों की जांच में किया जाता है.
वैसे बीते दिनों, सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को गलत ठहराया था कि वो विदेश जाने के लिए झूठे बहाने बना रही हैं. सीबीआई के मुताबिक, उस ब्रांड की एंबेसडर कियारा आडवाणी हैं. हालांकि, जांच एजेंसी ने कोर्ट से इस मामले की पूरी जांच कर पुष्टि के लिए भी समय मांगा था. न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील श्रीराम शिरसाट ने सीबीआई की ओर से जस्टिस एएस गडकरी और जस्टिस एससी चांडक की बेंच को बताया था कि एजेंसी उक्त कंपनी के साथ रिया के जुड़ाव के दावों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है. शिरसाट ने इसके साथ ही यह भी कहा कि CBI को जो शुरुआती जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, रिया चक्रवर्ती उक्त फूड ब्रांड की एंबेसडर नहीं हैं, बल्कि कियारा आडवाणी हैं.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…