फोटो-सोशल मीडिया
Pallavi Patel News: राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम को लेकर नाराज चल रहीं पल्लवी पटेल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पर भड़ास निकाली. पल्लवी पटेल, जो अपना दल (कमेरावादी) की नेता और यूपी के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक रही हैं..उनका कहना है कि सपा आलाकमान ने मेरे साथ न्याय नहीं किया.
पल्लवी पटेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही मैनपुरी से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और जीता. उस गठबंधन में सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले 200 से अधिक उम्मीदवार भी हार गए. पार्टी का चिह्न जीत या हार का पैमाना नहीं हो सकता.”
हाल ही में पल्लवी पटेल की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर डिंपल यादव ने कहा था कि, वह सपा से विधायक हैं और हम चाहते थे कि उनकी माता जी भी सदन जाएं, लेकिन उन्होंने अपने सिंबल (अपना दल कमेरावादी) पर लड़ने का फैसला किया. इसी के साथ ही डिंपल ने ये भी कहा था कि, उनको विधायक हमने बनवाया. डिंपल ने कहा था कि, सपा PDA का पूरा सम्मान करती है. डिंपल ने यहां तक कहा कि पल्लवी मेरी बहन सरीखी हैं.
हालांकि, पल्लवी को राज्यसभा न भेजे जाने का फैसला लिया गया तो पल्लवी खफा हो गईं. पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा घोषित किए गए नामों पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सपा में पीडीए की उपेक्षा की जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा के पक्ष में वोट न देने की भी बात की थी.
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया था और कहा था कि, ‘मैं पटेल हूं, पल्लवी पटेल. धोखा, छल, छलावा हमारे खून में नहीं है’. दरअसल अखिलेश यादव ने बीते दिनों कहा था कि ‘पीडीए’ की लड़ाई को मजबूत करना गठबंधन के हर सहयोगी की जिम्मेदारी है, ये लोग खुद को धोखा न दें. इसी पर पल्लवी पटेल ने पलटवार किया है और कहा था कि, ‘अखिलेश यादव मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं हमेशा उनकी छोटी बहन रही हूं, इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगी. मेरे ऐसे संस्कार हैं और मेरी उनके प्रति मर्यादा है, जिसका उल्लंघन मैं नहीं कर सकती.” इसी के साथ ही पल्लवी ने अखिलेश को लेकर कहा था कि, मैं विनम्रतापूर्वक यह जरूर कहना चाहूंगी कि धोखा व छलावा जैसे शब्दों से उन्हें भी बचना चाहिए.
इसी के साथ ही पल्लवी ने ये भी कहा था कि, मेरी आपत्ति सिर्फ इस बात पर है कि हमारा नारा पीडीए है तो वह हर जगह झलकना चाहिए. मैं सिर्फ यह चाहती थी कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के लोग राज्यसभा जाएं. इसी के साथ ही पल्लवी ने कहा था कि, मैं यह नहीं चाहती थी कि मेरी मां या किसी करीबी को टिकट दिया जाए. इसी के साथ ही सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह वोट दें चाहें न दें, पर पल्लवी पटेल ने कहा, ‘उनके बारे में क्या कहें, जिनके बारे में खुद मुलायम सिंह यादव बहुत कुछ कह गए हैं. मेरा अब कुछ भी कहना उचित नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…