खेल

Maia Cidade Athletics 2025: पुर्तगाल एथलेटिक्स मीट में मुरली श्रीशंकर ने लगाई 7.75 मीटर की छलांग, पहला स्थान प्राप्त कर देश का बढ़ाया मान

Maia Cidade Athletics 2025: भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माया सिदादे दो देसपोर्टो 2025 में देश का नाम रोशन किया है. यह एक वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का ब्रॉन्ज-लेवल मुकाबला था, जिसमें श्रीशंकर ने 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया.

श्रीशंकर ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर की छलांग से की. इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 7.75 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा. तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर की छलांग लगाई, और चौथा प्रयास फाउल रहा. उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.12 मीटर और आखिरी राउंड में 7.58 मीटर की छलांग लगाई.

Maia Cidade Athletics 2025 में पोलैंड दूसरे स्थान पर

पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की ने तीसरा स्थान हासिल किया.

मुरली श्रीशंकर घुटने की चोट के चलते लंबे समय तक खेल से दूर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में नहीं ले सके हिस्सा

मुरली श्रीशंकर को अप्रैल 2024 में घुटने में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा नहीं ले सके. उन्होंने 8.37 मीटर की छलांग के साथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में रजत पदक जीतते हुए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था.

एशियन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

2023 का सीजन श्रीशंकर के लिए मिला-जुला रहा. उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के अलावा एशियन गेम्स, दोनों में रजत पदक जीते. इसके साथ ही उन्होंने बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया और यूजीन में डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया.

चोट से उबरने के बाद श्रीशंकर ने 12 जुलाई 2025 को पुणे में आयोजित इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट में जबरदस्त वापसी करते हुए लॉन्ग जंप प्रतियोगिता जीती. यह मुकाबला सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ, जहां उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 8.05 मीटर की छलांग लगाई.

ये भी पढ़ें- WCL: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होने वाला मैच रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Maia Cidade Athletics 2025:  7.84 मीटर से की छलांग की शुरुआत

26 वर्षीय मुरली श्रीशंकर ने अपनी छलांग की शुरुआत 7.84 मीटर से की, फिर इसे बेहतर करते हुए 7.99 मीटर तक पहुंचे. इसके बाद 8 मीटर का आंकड़ा पार किया. हालांकि, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 8.27 मीटर है.

लगभग दो साल पहले चीन के हांगझोउ में हुए 2023 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के बाद मुरली श्रीशंकर का यह पहला प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन था.

चोट से विजयी वापसी के बाद, श्रीशंकर इस साल के अंत में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स पर नजर गड़ाए हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

24 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

43 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

51 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

56 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago