देश

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में सीएम योगी की आज मेगा रैली, उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी ताकत

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले घोसी विधासभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गरम है और राजनीतिक दलों में आगे निकलने की होड़ लगी हुई है. जहां एक ओर इस सीट पर सपा जीत का झंडा गाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. वहीं सपा के प्रभाव वाली इस सीट पर भाजपा की तरफ से बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में आज CM योगी आदित्यनाथ मऊ की घोसी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए करीब 2 बजे पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और सुरक्षा-व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है. शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रामकुमार के साथ पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था और VVIP सुरक्षा ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे. इस मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार के साथ ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. बता दें कि शनिवार को करीब 2:00 बजे मुख्यमंत्री घोसी चीनी मिल के मैदान में पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: “हिसाब-किताब तो BJP को अपनी 10 साल की सरकार का भी देना…”, घोसी विधानसभा में अखिलेश यादव ने सत्‍तारूढ़ पार्टी पर ऐसे साधा निशाना

5 सितम्बर को है उप-चुनाव

5 सितम्बर को घोसी उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा की ओर से यहां पर दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है. दारा सिंह हाल ही में सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक घोसी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता को भाजपा की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं. गौरतलब है कि, दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर ए.के. शर्मा और अनिल राजभर सहित भाजपा के कई कद्दावर नेताओ के साथ ही विधायक और सांसद भी घोसी में डटे हुए हैं. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उतरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटे अरुण राजभर और अरविंद राजभर भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं और सपा पर निशाना साध रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

14 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

15 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

19 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

56 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago