देश

“अंतरिक्ष में महाशक्ति बनने की ओर भारत…”, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर CM योगी की मंगलकामनाएं

Chandrayaan-3: चांद पर जाने के लिए भारत का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 तैयार है. आज यानी 14 जुलाई की दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश स्थित श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया जाएगा. इस मिशन पर, देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 को इसरो के सबसे विश्वसनीय रॉकेट एलवीएम (LVM) से लॉन्च किया जाएगा. वहीं, Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलकामनाएं की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष में भारत महाशक्ति बनने की ओर है.

Chandrayaan-3: स्वर्णिम इतिहास रचने जा रहा इसरो- सीएम योगी

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर देश में काफी उत्सुकता है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर शुभकामनाएं भी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर ‘नए भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा.” उन्होंने आगे कहा,”‘आत्मनिर्भर भारत’ की आकांक्षाओं एंव प्रौद्योगिकी विकास का प्रतीक ‘चंद्रयान-3’ अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं!” इसरो को लेकर सीएम योगी ने कहा कि स्वर्णिम इतिहास रचने जा रही इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की उलटी गिनती शुरू, जानिए आप कहां और कैसे देख सकते हैं लॉन्चिंग

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग देखने इसरो पहुंचे छात्र

Chandrayaan-3 को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. भारत इस अंतरिक्ष यान से एक नया इतिहास रचने के मोड़ पर है. वहीं, कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इसकी लॉन्चिंग को अपने आंखों के सामने लाइव देखने के लिए इसरो मुख्यालय भी ले जाया गया है. लॉन्चिंग को देखने आए एक संस्थान के सदस्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताया,”हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं. मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं. हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं. यह क्षण सभी भारतीयों के लिए गौरवान्वित करेगा. कई देशों ने कम लागत पर चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की लेकिन हमने ये पहले करके दिखाया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago