देश

आपदा प्रबंधन भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, विधायक राजेश्वर सिंह बोले- सीएम योगी का तपोबल इतना कि आपदा छू भी नहीं सकती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आपदा प्रबंधन भवन का शिलान्यास किया. इस दौरान सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन भवन के निर्माण होने से चीजें आसान होंगी. प्रदेश में हर आपदा से निपटने और कम से कम नुकसान हो, इसको ध्यान में रखकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है.

सीएम योगी ने आपदा मित्रों को मानदेय देने का किया ऐलान

सीएम ने कार्यक्रम में आपदा मित्रों को मानदेय देने का भी ऐलान किया. इसके साथ ही आपदाओं के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सीएम ने कहा, ” हमने 2017 में एसडीआरएफ की तीन बटालियन का गठन किया था. एसडीआरएफ का अब खुद का अपना मुख्यालय है. उसके पास आपदाओं से निपटने के लिए खुद के संसाधन हैं.

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी, अगले पांच साल में क्षमता 2,150 लाख टन बढ़ाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तपोबल इतना है कि कोई भी आपदा उत्तर प्रदेश को छू भी नहीं सकती- राजेश्वर सिंह

वहीं बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तपोबल इतना है कि कोई भी आपदा उत्तर प्रदेश को छू भी नहीं सकती है. मुख्यमंत्री की सूझबूझ और बेहतर नेतृत्व ने कोरोना जैसी महामारी को भी पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया. बता दें कि आपदा प्रबंधन भवन का निर्माण 1.5 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है. जिसकी लागत 66.10 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

39 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

50 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago