दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
MS Dhoni
MS Dhoni injury update: आईपीएल के 16वें सीजन में घुटने की इंजरी से जूझ रहे एमएस धोनी का गुरुवार सुबह सफल ऑपरेशन हो गया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है. एमएस धोनी का ऑपरेशन करीब सुबह 8 बजे हुआ है. दरअसल, आईपीएल 2023 के पहले मैच के दौरान धोनी के घुटने में चोट लग गई थी. 30 मई को टूर्नामेंट में 5वीं ट्रॉफी जीतने के बाद माही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल गए और अपने घुटने की जांच कराई. 31 मई को घुटने की जांच के बाद 1 जून की सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया. बता दें कि पूरे आईपीएल मैच के दौरान धोनी के घुटने की चोट सुर्खियों में रही. कई बार मैदान की ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं जब धोनी दर्द से लंगड़ाते नजर आए.
जगी अगले सीजन खेलने की उम्मीद
अगर ये खबर सही है तो एमएस धोनी के एक और सीजन खेलने की उम्मीदें बढ़ गई है. 5वीं ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने इस बात का संकेत दिया था की वो अपने फैंस को गिफ्ट देने के तौर पर एक सीजन और खेलना चाहते हैं. हालांकि उनकी इंजरी इसमें सबसे बड़ी बाधा थी. लेकिन अब सफल सर्जरी के बाद धोनी के पास काफी समय है की वलो पूरी तरह फिट हो जाए.
ये भी पढ़ें: WTC Final: शुभमन गिल और विराट कोहली नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को सता रहा है इस टेस्ट स्पेशलिस्ट का खौफ!
बता दें, धोनी सीजन के पहले से ही घुटने की इंजरी से परेशान थे. उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान इसका ध्यान रखना था की उनकी चोट और ना बढ़े इसलिए वो नी कैप पहनकर नजर आए. कई मौके ऐसे भी आए जब वो प्लेइंग-11 से बाहर भी हो सकते थे. लेकिन धोनी ने हिम्मत दिखाते हुए सारे मैच खेले. हालांकि, चोट के के बावजूद उनके खेल पर कोई फर्क नहीं पड़ा और, धोनी ने आईपीएल 2023 में सभी 16 मैच खेले और अपना बेस्ट दिया.
माही के करियर पर बड़ा खतरा है ये इंजरी
41 साल के एमएस धोनी ने अपने करियर के दौरान बहुत कुछ हासिल किया है, और अपने फैंस के लिए अब तक आईपीएल खेलते आए हैं. अब सवाल ये है कि क्या माही आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे. इस सवाल का जवाब तो एमएस ने दे दिया है. लेकिन उनकी इंजरी और फिटनेस उनके लिए परेशानी बन रही है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…