सीएम योगी
Ashok Leyland Yogi Government: बढ़ती तेल की कीमत और प्रदूषण की वजह से बाजार में ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर रही हैं. पिछले 2-3 सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ी है. केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी इसे बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी क्रम में योगी सरकार ने अशोक लेलैंड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया है. इस समझौते के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी अशोक लेलैंड यूपी में मैन्युफैक्चरिंग युनिट लगाएगी. इसके तहत चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. बता दें कि ईवी प्लांट को लगाने के लिए कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इच्छा जाहिर की थी. अब योगी सरकार ने अशोक लेलैंड के साथ समझौता किया है.
कार्यक्रम लखनऊ के कालीदास मार्ग में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. MoU पर हस्ताक्षर के बाद सीएम योगी ने सभी का शुक्रिया किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के पास एशिया का सबसे बड़ा बाजार है. सीएम योगी ने कहा कि मुझे ताजुब है कि हिंदुजा ग्रुप अभी तक यूपी में क्यों नहीं है. लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि अशोका लेलैंड की टीम यहां आई हुई है और एमओयू साइन किया है. सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सही कदम है.
सीएम योगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए किया गया ये समझौता उस इंधन पर निर्भरता को कम करेगा जो हमारे यहां नहीं है, जिसके लिए हमे कीमती मुद्रा देना पड़ता है. दूसरी तरफ पीएम मोदी के 2070 तक ‘नेट जीरो’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह एमओयू महत्वपूर्ण है. सीएम योगी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी पिछले 6 सालों में जबरदस्त छलांग लगाई है. उन्होंने कहा कि देश के निवेशकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. यूपी ने देश में कानून का मॉडल पेश किया है.
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6 सालों में इंस्फ्राटक्चर का तंत्र विकसित हुआ है. प्रदेश के अंदर देश का सबसे बड़ा मेट्रो संचालित होता है. यूपी ने अपने कनेक्टिविटी को बेहतर किया है. देश का सबसे बड़ा परिवहन बेड़ा यूपी के पास है. प्रदेश के पास 14 हजार बसें हैं. यूपी में 700 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं. देश का सबसे पहला साइबर सिटी अयोध्या को बनाया जा रहा है. सीएम ने निवेशकों से कहा कि हमारी इवी पॉलिसी में 20 लाख तक इंसेंटिव देने की तैयारी की जा रही है.
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…