देश

Ayodhya: राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी का भी होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये हाई टेक सुविधाएं

Hanuman Garhi Temple: रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर (Ram Mandir) का भव्य निर्माण किया जा रहा है. 2024 में यह रामभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन इसमें खास बता यह है कि अब राम मंदिर के अलावा बजरंगबली की प्रधानतम पीठ यानी हनुमान गढ़ी का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसके लिए प्लान भी तैयार किया गया है कि किस तरह से हनुमान गढ़ी में लोगों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी. गौरतलब है कि रामंदिर के उद्घाटन के साथ ही काफी संख्या में यहां श्रद्धालु आने वाले है. इसको देखते हुए हनुमानगढ़ी में व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं. ताकि लोग यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो.

हनुमानगढ़ी मंदिर में पंचों की एक अहम बैठक हुई. इसमें कई मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की गई. इसमें मंदिर का मुख्य द्वार, सीढ़िया को फिर से बनाने और श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था के इंतजामों को लेकर बात हुई.

किस तरह की मिलेंगी सुविधाएं

श्रीरामलला के दर्शन मार्ग पर ही हनुमानगढ़ी है. इसी वजह से हनुमानगढ़ी में आठ से दस गुना तक लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है. इसलिए जो अब हनुमानगढ़ी मंदिर में सुविधायें बढ़ायी जा रही हैं, उसमें दिर के मुख्य द्वार की सीढ़ियों और निकास द्वार की सीढ़िया को चौड़ा करने और वृद्ध लोगों के लिए लिफ्ट वाली चेयर का भी इंतजाम किया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर के गर्भ ग्रह के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग को भी चौड़ा करने की योजना पर सहमति बनी है.

हनुमान गढ़ी के मंदिर के कुछ हिस्सों की भी फिर से मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है. इसके वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए भी लिफ्ट की सेवा शुरू करने की योजना है. इसके लिए सार्वजनिक हित के लिए अखाड़ों की सहमति से योजना बनी है.

यह भी पढ़ें- अशोक लेलैंड के साथ सीएम योगी ने किया MoU साइन, प्रदेश में सस्ता इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाएगी कंपनी

500 श्रद्धालुओं के साथ आने की संभावना

बता दें कि हनुमानगढ़ी का संपूर्ण परिसर 52 एकड़ का है, अभी तक हनुमान जी प्रतिमा के सामने 100 से 125 लोगों के एकत्र होने का स्थान है. लेकिन ऐसा संभाव है कि इस बार 500 लोगों के एकसाथ वहां पहुंच जाए. ऐसे में प्रतिमा के सामने जो स्थान है उसको भी चोड़ा करने की योजना बनाई गई है, ताकी 500 श्रद्धालु वहां एक साथ आ सके.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

14 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

18 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

33 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

55 minutes ago