देश

CM Yogi: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, गीडा को मिला 504 करोड़ का गिफ्ट, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा दिवस के मौके पर बड़ी सौगात दी है. इस दौरान सीएम योगी ने 504 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का अधारशिला रखा. इसके साथ ही प्लास्टिक पार्क, रेडीमेट गारमेंट फैक्ट्री जैसी करीब 260 करोड़ रुपए की लागत वाली 49 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन योजनाओं के बन जाने बाद गोरखपुर और आस-पास के जिलों में रहने वाले लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा.

सीएम योगी (CM Yogi) ने इस कार्यक्रम में 1200 करोड़ रुपए की निवेश की परियोजनाओं की निवेशकों को भूमि आवंटन का प्रमाण पत्र भी दिया. वहीं, पिछले कुछ सालों में ऐसा पहली बार हुआ, जब सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर नहीं पहुंचे और गोरखपुर से सीधे लखनऊ रवाना हो गए.

पहले सड़के अच्छी नहीं थीं- सीएम योगी

इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गीडा की स्थापना के लिए 1989 में प्रयास तो प्रारंभ हुए, लेकिन वे सभी प्रयास केवल कागजी खानापूर्ति तक ही रह गए थे. आवागमन के साधन नहीं थे, सड़के अच्छी नहीं थीं. 1994-95 में अगर हमें लखनऊ जाना होता था तो गोरखपुर (Gorakhpur) से लखनऊ (Lucknow) की दूरी तय करने में 8 से 10 घंटे का समय लगता था. गोरखपुर से वाराणसी (Varanasi) आज से एक वर्ष पहले भी जाने का आप प्रयास कर रहे होंगे तो 6 से 7 घंटे कम से कम लगते थे.

नहीं थी एयर कनेक्टिविटी- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी गोरखपुर की नहीं थी. 1990 के दशक के प्रारंभ में ही ये बंद हो गई थी. वायुदूत की एक सेवा यहां चलती थी. ट्रेन में सीट्स नहीं मिल पाती थी. 1998 से लेकर 2017 तक मैं सांसद था और रिजर्वेशन के लिए सिफारिश के लिए कितने लोग लाइन लगाते थे, ये हम सबने देखा है.

ये भी पढ़ें : UP News: गोरखपुर को विकास की नई रफ्तार देंगे CM योगी, हजारों करोड़ की योजनाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर

गौरतलब है कि सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गोरखपुर (Gorakhpur) शहर और आस-पास के इलाकों में विकास कर रहे हैं. गीडा में इन योजनाओं के बन कर तैयार हो जाने के बाद से विकास के साथ ही लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, इसके लिए लोगों को दिल्ली, मुंबई या फिर किसी दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. घर के पास में ही रोजगार मिल जाया करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

34 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

51 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago