ट्रेंडिंग

VIDEO: पूरे मकान को उठाकर शिफ्ट कर दिया दूसरी जगह, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में है. इस वीडियो में कुछ लोग एक कच्चे मकान को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. इस घर में एक बुजुर्ग अकेले रहते थे. वीडियो में घर शिफ्ट करने की वजह काफी दिलचस्प है. मामला फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल नॉर्ट का है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘गुड न्यूज मूवमेंट’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस खाते से सकारात्मक वीडियो अक्सर साझा किए जाते हैं. हाल ही में उस पर झोपड़ी उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का वीडियो अपलोड किया गया था. इस 7 फीट ऊंचे मकान को कुछ लोग बांस के डंडे के सहारे कंधे पर उठाकर शिफ्ट करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े- Digital Rupee: पेटीएम, गूगल पे और डिजिटल रुपया में क्या अंतर है? 2 मिनट में दूर करें अपना कन्फ्यूजन

rakजानकारी के मुताबिक इस घर में एक बुजुर्ग अकेला रहता था. उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था. वृद्ध की पत्नी का देहांत हो गया था. परिवार के बाकी लोग कुछ दूर दूसरे मकान में रहते थे. उनके बेटे और पोते भी कहीं और रहते थे.

बूढ़े आदमी के रिश्तेदार अक्सर उसे अपने पास शिफ्ट होने के लिए कहते थे, लेकिन वहाँ कोई खाली घर नहीं था. ऐसे में स्थानीय लोगों ने वृद्ध के घर को उठाकर उसके परिजनों को सौंप दिया. करीब 2 दर्जन लोगों ने मिलकर इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया. उसने पूरे घर को लकड़ी के खंभे पर सहारा देकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया. शिफ्ट होने के बाद बुजुर्ग की बेटी ने सबके लिए पार्टी का आयोजन किया.

इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने कहा- पड़ोसियों ने बुजुर्गों की मदद कर मिसाल पेश की. एक अन्य यूजर ने लिखा- लोगों का दिल कितना बड़ा है. एक अन्य यूजर ने कहा- नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया. एक अन्य यूजर ने लिखा- कमाल है हाउस शिफ्टिंग.

Dimple Yadav

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago