Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Coal scam

कोयला तस्करी मामले में आई-पैक के डायरेक्टर विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. चंदेल पर कोयला घोटाले से जुड़ी 50 करोड़ रुपये की राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए कंपनी में लाने का आरोप है.

महाराष्ट्र के बांदर कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में दिल्ली की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता को धोखाधड़ी और साजिश के सभी आरोपों से बरी कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट में दलील दी गई कि हर बार जमानत मिलने पर नई एफआईआर दर्ज कर दी जाती है.

6 जून 2025 को नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में JAS इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल प्रा. लि. और निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को दोषी ठहराया.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कोयला घोटाला जांच में हस्तक्षेप के आरोपों से संतोष बागरोडिया, विजय दर्डा, देवेंद्र दर्डा और सुधाकर को बरी किया. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ACL और उसके निदेशकों को धन शोधन के मामले में आरोपमुक्त करते हुए कहा कि अनुचित लाभ की आशंका या आय अर्जित करने का प्रयास धन शोधन की परिभाषा में नहीं आता. न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को केवल अनुमान बताया.

जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी है. मधु कोड़ा ने अयोग्यता के खिलाफ याचिका दायर की थी.

पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कोर्ट से 13 दिसंबर 2017 के उस आदेश को निलंबित करने का आग्रह किया था जिसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था. मधु कोड़ा ने 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यह याचिका दायर की थी.

कोड़ा ने 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्धि के 13 दिसंबर, 2017 के आदेश को निलंबित करने के लिए अदालत से आग्रह किया है.

Chhattisgarh Coal Scam: छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.