देश

पुलिस विभाग के लिए बहुत बुरी खबर: डीआईजी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, सामने आई बड़ी वजह

तमिलनाडु पुलिस के लिए शुक्रवार (7 जुलाई) का दिन बहुत ही पीड़ादायक रहा. सुबह-सुबह एक बुरी खबर ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. कोयंबटूर के डीआईजी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. डीआईजी की मौत से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी पहुंच गए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी. आत्महत्या किन कारणों से की है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, डीआईजी विजय कुमार शुक्रवार की सुबह टहलने निकले थे. तभी वो रेस कोर्स के अपने कैंप ऑफिस पहुंचे और वहां पर मौजूद अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से रिवॉल्वर लेकर अंदर चले गए. थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जिसपर वहां मौजूद अधिकारी और पुलिस कर्मी दौड़कर अंदर पहुंचे. जहां डीआईजी सी. विजय कुमार खून से लथपथ पड़े हुए थे, लेकिन उनके शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी पहुंच गए. आनन-फानन में डीआईजी को कोयंबटूर के मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने किया स्वागत

हाल ही में डीआईजी पद पर हुए थे प्रमोट

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया कि डीआईजी ने आत्महत्या क्यों की है इसका पता लगाया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से डीआईजी विजय कुमार तनाव में चल रहे थे. उनके कुछ करीबियों का ये भी कहना है कि डीआईजी ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो आजकल सो नही पा रहे हैं, क्योंकि बहुत ज्यादा टेंशन है. हाल ही में विजय कुमार को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया था. डीआईजी सी. विजय कुमार 6 जनवरी 2023 को कोयंबटूर रेंज के डीआईजी का कार्यभार संभाला था. विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. इससे पहले वे कांचीपुरम, नागापट्टिनम, तिरुवरूर और कुड्डालोर में तैनात रह चुके थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

5 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

5 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

6 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

21 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

21 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

31 minutes ago