खेल

IND vs WI: 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है Team India, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

IND vs WI: क्वालिफायर मैच में स्कॉटलैंड से हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है. हालांकि, विश्व कप से पहले इस टीम का सामना भारत के साथ होने जा रहे है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों का मुकाबला होना है. इसके लिए टीम इंडिया वेस्टइंडीज पहुंच गई है. ये मुकाबले 12 जुलाई से 13 अगस्त तक होंगे. ये मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे. आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों के इतिहास और साथ ही जानेंगे कि किस टीम का पलड़ा कितना है भारी…

IND vs WI: 1948 में हुआ था भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला

भारतीय टीम फिलहाल तीनों फॉर्मेट के कुल 10 मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच मैचों की इतिहास की बात करें तो पाते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला वर्ष 1948 में हुआ था. यह एक टेस्ट सीरीज थी, जिसके लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी. बता दें कि दोनों की टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज में कुल चार मुकाबले हुए, जिसमें शुरुआत के तीन मैच ड्रॉ हो गए थे. वहीं, सीरीज के आखिरी और चौथे मुकाबले में भारत की हार हुई थी. वेस्टइंडीज, भारत पर इस जीत के साथ सीरीज को 1-0 से जीत लिया था.

IND vs WI: दोनों टीमों के बीच अभी तक कितने हुए टेस्ट, वनडे और टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 98 टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं. इनमें से वेस्टइंडीज ने 30 तो भारत ने 22 मैच जीते हैं. वहीं, बाकी के 46 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं. अब बात करते हैं वनडे यानी एकदिवसीय मुकाबलों की. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 139 वनडे मैच हुए हैं. इनमें से भारत ने 70 तो वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते हैं जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं.
दोनों देशों के बीच अभी तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 17 तो वेस्टइंडीज ने 7 मैचों में जीत हासिल की है बाकी का बचा 1 मुकाबला बेनतीजा रहा था.

क्रिकेट के इन तीनो फॉर्मेटों को देखें तो जहां टेस्ट मैचों में भारत पर वेस्टइंडीज का दबदबा दिख रहा है वहीं, वनडे और टी20 मुकाबलों में वेस्टइंडीज के मुकाबले भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह का टी20 सीरीज में चयन नहीं होने पर फैंस नाराज, जानिए क्यों मिली तिलक वर्मा को जगह

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता था वनडे विश्व कप 1983 का खिताब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच काफी यादगार लम्हें रहे हैं. इनमें से एक है वर्ष 1983 में आईसीसी वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला. वर्ष 1983 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला लॉड्रर्स में खेला गया था. भारत पर इस मैच का बहुत ही दबाव था क्योंकि भारत पहली बार विश्व कप जीतने जा रहा था जबकि वेस्टइंडीज की टीम एक नहीं बल्कि दो बार विश्व विजेता बन चुकी थी. यानी भारत का मुकाबला उस टीम से था जो पहले ही दो बार विश्व कप को जीत चुकी थी.
विश्व कप के फाइनल के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54.4 ओवर में कुल 183 रन बनाए थे. वहीं, दो बार की विश्व विजेता रही वेस्टइंडीज की टीम 52 ओवर में मात्र 140 रनों पर ही सिमट गई थी. भारत ने कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में इस मुकाबले को 43 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया था. इस जीत के साथ ही भारत का विश्व कप जीतने का इतिहास बना और देश में पहला वनडे विश्व कप विजेता का कप आया. वहीं, तब इस मैच में भारत के मोहिंदर अमरनाथ को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

4 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

12 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

28 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

41 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago