देश

कोयंबटूर में हाफ एनकाउंटर! 7 टीमों के ऑपरेशन में धराए गैंगरेप के 3 आरोपी; सियासत ने पकड़ा जोर

Coimbatore Encounter: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कॉलेज छात्रा के साथ हुए जघन्य अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मंगलवार तड़के तीन आरोपियों को ‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीनों आरोपियों (थवासी, कार्तिक और कालीश्वरन) के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वीभत्स घटना ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है.

विपक्ष के नेता ई. पलानीस्वामी और भाजपा नेता के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने और महिलाओं की सुरक्षा में घोर विफलता का आरोप लगाया है, जबकि सुपरस्टार विजय ने भी स्टालिन से ‘अब जागने’ की अपील की है.

जबरन कार से खींचकर ले गए थे आरोपी (Coimbatore Gangrape Case)

पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज की छात्रा है. मूल रूप से मदुरै की रहने वाली है. रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र के साथ एयरपोर्ट के पास बिंद्रावन नगर इलाके में कार में बैठी बातें कर रही थी. तभी तीन हथियारबंद युवकों ने कार को घेर लिया. उन्होंने माचेटे से मित्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जबकि छात्रा को जबरन खींचकर एक सुनसान जगह ले गए. वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

पीड़िता को बाद में एक निजी कॉलेज के पीछे बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया. पीलीमेडू पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि घायल मित्र को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. दुखद ये कि मित्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण, गैंगरेप और हत्या के तहत केस दर्ज किया. कोयंबटूर सिटी पुलिस कमिश्नर सरवण सुंदर ने बताया कि घटना के बाद सात स्पेशल टीमें गठित की गई थीं.

एनकाउंटर की पूरी कहानी (Coimbatore Encounter Story)

जांच के दौरान पुलिस को अपहरण स्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक मिली, जो आरोपियों ने इस्तेमाल की थी. सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस से तीनों की पहचान हुई. इनके नाम गुना (थवासी), कार्तिक (उर्फ कालीस्वरन) और करुप्पासामी है. तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है. मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस की स्पेशल टीम वेल्लाकिनारु (थुडियालुर के पास) पहुंची, जहां आरोपी छिपे थे.

ये भी पढ़ें: हवाई टिकट कैंसिल कराना होगा आसान! DGCA जल्द खत्म करेगा कैंसिलेशन फीस, रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी

वहां पहुंचते ही आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर घायल हो गया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे तीनों के पैरों में गोली लग गई. कमिश्नर सरवण सुंदर ने कहा, कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए पैर में गोली मारनी पड़ी. सभी को जीएच कोयंबटूर भेज दिया गया है. जांच जारी है. इस घटना को ‘हाफ एनकाउंटर’ करार दिया गया है.

विपक्ष ने स्टालिन सरकार को घेरा

इस मामले (Coimbatore Gangrape Case) ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया. विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएमके सरकार को निशाने पर लिया. एआईएडीएमके के नेता और पूर्व सीएम ई. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्टालिन के राज में क्या बची है कामकाजी पुलिस? कोयंबटूर और पूरे तमिलनाडु में महिलाएं असुरक्षित हैं.

भाजपा ने सोमवार शाम कोयंबटूर में प्रदर्शन किया और राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया. प्रदेश भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा. उन्होंने कहा कि डीएमके सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा हुआ है. समाजविरोधी तत्वों को न कानून का डर, न पुलिस का. मंत्रियों से लेकर अफसरों तक यौन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. स्टालिन को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचकों को गिरफ्तार करने में पुलिस का इस्तेमाल कर रही है.

चुनाव से पहले गरमा सकता है मुद्दा

कोयंबटूर गैंगरेप मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई और ‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी ने स्टालिन सरकार पर बढ़ते राजनीतिक दबाव को कुछ हद तक शांत किया है. हालांकि, यह जघन्य अपराध तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. विपक्ष ने जहां डीएमके पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इसे राज्य पुलिस की विफलता बताया है. भले ही डीएमके प्रवक्ता ने त्वरित और कठोर कार्रवाई का हवाला दिया हो, लेकिन इस घटना ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था के मुद्दे को तमिलनाडु की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago