DGCA Removes Flight Cancellation Fee
DGCA Removes Flight Cancellation Fee: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की है. अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार बड़ा तोहफा देने वाला है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) जल्द ही हवाई टिकट कैंसिल करने पर लगने वाले शुल्क को खत्म कर सकता है.
देश में हवाई यात्राओं को लेकर नियम-कानून बनाने वाले नियामक ने हवाई टिकट कैंसिल शुल्क खत्म करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. नियामक का कहना है कि टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों के काफी पैसे कट जाते हैं. साथ ही कई बार रिफंड में भी देरी होती है.
इसलिए रिफंड मिलने में लगता है समय
देश में ज्यादातर यात्री टिकट बिचौलियों या एजेंट के माध्यम से बुक कराते हैं. जिसकी वजह से विमानन कंपनियां रिफंड की जिम्मेदारी भी इन्हीं एजेंटों के कंधे पर डाल देती है. जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चाहे आप मेक माइ ट्रिप जैसे किसी भी बिचौलिये एप्लिकेशन से ही क्यों ना टिकट किये हों, अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं तो टिकट रिफंड की जिम्मेदारी इन्हीं बिचौलियों के कंधे पर होती है. इसलिए यात्रियों को टिकट रिफंड मिलने में काफी समय लग जाता है.
डीजीसीए के प्रस्ताव की मानें तो अब हवाई यात्रियों को जल्द ही बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क चुकाये टिकट कैंसिल कराने या संशोधित कराने की छूट मिल सकती है. जिससे यात्रियों का ना सिर्फ समय बचेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा.
DGCA ने दिया है यह प्रस्ताव
विमानन नियामक महानिदेशालय ने टिकट वापसी को लेकर अबतक चले आ रहे नियमों में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया है. अगर प्रस्ताव मान लिया जाता है तो इसके मुताबिक हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कोई भी यात्री अपने टिकट को कैंसिल या संशोधन करा सकता है. इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा.
अब एयरलाइंस की होगी रिफंड की जिम्मेदारी
नागर विमानन महानिदेशालय के प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई यात्री पोर्टल या एजेंट के माध्यम से टिकट कराता है और अब कैंसिल कराना चाहता है तो उस स्थिति में पैसे लौटाने का दायित्व एयरलाइन्स का होगा. नियामक का कहना है कि ये सभी एजेंट एयरलाइंस के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि ही होते हैं.
ये भी पढ़ें- RJD के पोस्टर से लालू गायब! तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का तीखा हमला; ‘कौन-सा पाप है’ जो छुपा रहे हो?
इसका अर्थ हुआ कि चाहे आप goibibo, मेक माई ट्रिप जैसे बिचौलिये से या किसी भी थर्ड पार्टी के जरिये टिकट खरीदते हैं और उस टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो पैसे लौटाने की जिम्मेदारी अब एयरलाइंस की ही होगी. DGCA का साफ कहना है कि ये सभी थर्ड पार्टी बिचौलिये एयरलाइंस के प्रतिनिधि के तौर पर ही काम करते हैं, इसलिए पैसे लौटाने की जिम्मेदारी भी एयरलाइंस की ही होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



