असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)
असम सरकार ने बुधवार को रेस्तरां, होटल, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठक में गोमांस के उपभोग पर मौजूदा कानूनों में संशोधन को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद सरमा ने कहा, “असम में हमने फैसला किया है कि किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा, न ही किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर इसकी अनुमति दी जाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए आज से हमने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस के उपभोग को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. पहले मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक थी, लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया है. आप इसे किसी भी सामुदायिक या सार्वजनिक स्थान, होटल या रेस्तरां में नहीं खा पाएंगे.”
सीएम सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि नया प्रावधान राज्य में मवेशी हत्या रोकने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और रकीबुल हुसैन जो चाहते थे, वह अब पूरा होगा. इसलिए हमें उम्मीद है कि कांग्रेस इस फैसले में हमारा समर्थन करेगी.
इस फैसले के बाद असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने सीएम सरमा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं असम कांग्रेस इकाई को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करे या पाकिस्तान में जाकर बस जाए.”
ये भी पढ़ें- Covid-19 के बाद भारत में तेजी से बढ़ी विदेशी छात्रों की संख्या, रंग लाई सरकार की Study in India पहल
बीते दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि असम कैबिनेट का विस्तार 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…