बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
ब्रेस्ट कैंसर
Breast Cancer: भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ब्रेस्ट कैंसर औरतों में आम हैं. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर कई लोग गूगल पर कई तरह की बाते पढ़ते हैं. लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रेस्ट कैंसर को आसानी से महसूस किया जा सकता है. बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर तब तक महसूस नहीं किया जा सकता है जब तक कि ट्यूमर बड़ा न हो जाए या फिर उसे महसूस न किया जा सके. यह भी सच है कि ब्रेस्ट कैंसर औरतों में आम है यह दूसरे कैंसर से काफी अलग है. अगर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहते हैं तो औरतों को खुद से समय-समय पर सेल्फ एग्जामिन करना होगा इसकी वजह से वह सतरक रहेंगी कि उनके ब्रेस्ट में किसी तरह का गांठ तो नहीं बन गया है.
दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. उनमें से औरतों की संख्या सबसे ज्यादा है. भारत की बात करें तो यह 25 से 32 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही है. प्रत्येक 1 लाख में से लगभग 13 महिलाएं ऐसी है जिनकी ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो जाती है. बढते हुए संख्या को देखते हुए ब्रेस्ट का सेल्फ एग्जामिन करना बेहद जरूरी है. आप जब खुद से ब्रेस्ट को चेक करेंगी तो आप इसके शुरुआती स्टेज का आसानी से पता लगा सकती हैं. साथ ही इस जानलेवा बीमारी को रहते वक्त रोका जा सकता है. डॉक्टर के पास शुरुआती चेक करने के से पहले आप घर पर खुद से भी ब्रेस्ट का जांच कर सकती है.
शीशे के सामने सारे ऊपरी वस्त्र उतारकर खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने हाथों को हिप्स या सिर के ऊपर रखें. फिर अपने ब्रेस्ट को हर तरफ से देखें. इस दौरान यह देखने की कोशिश करें कि ब्रेस्ट के रंग या आकार में किसी तरह का बदलाव तो नहीं है. देखें कि ब्रेस्ट की स्किन पर किसी तरह की सूजन या गांठ तो नहीं है.खासतौर पर ब्रेस्ट के निपल से चारों ओर ध्यान से देखें. इसके बाद ब्रेस्ट के हर हिस्से को अच्छी तरह दबाकर देखें. अगर सबकुछ ठीक है तो आपका हर हिस्सा सॉफ्ट होगा और आसानी से दब जाएगा.
लेकिन अगर कोई गांठ होने की स्थिति में वह अलग से छोटे कंक्रीट के टुकड़े की तरह कठोर महसूस होगी और उसे छूने पर दर्द भी हो सकता है. इसके बाद अब अपने हाथों से ब्रेस्ट को ढकें और संभव ताकत से दबाएं. इस दौरान अगर किसी तरह का दर्द महसूस हो तो डॉक्टरी सलाह जरूरी है. इतना ही नहीं अगर ब्रेस्ट को दबाते समय किसी तरह का डिस्चार्ज हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें:Pav Bhaji Recipe: खाना चाहते हैं बेहद टेस्टी डिश तो ट्राई करें मुंबई स्टाइल पाव भाजी, जानें इसकी रेसिपी
-अगर आपके ब्रेस्ट या उसके बगल में गांठ है तो यह ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.
-अंडर आर्म्स में गांठ या दर्द होना.
-ब्रेस्ट स्किन में परिवर्तन जैसे सूजन, लालिमा.
-दोनों स्तनों के आकार में परिवर्तन.
-स्तन या निपल में दर्द होना.
-निपन से खून निकलना.
-स्तन की त्वचा का नीचे से सख्त होना.
-भारत एक्सप्रेस
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…