देश

कांग्रेस ने IT पर लगाया खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप, पार्टी बोली- गलत तरीके से निकाले

Congress Party Income Tax Dues: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर पार्टी के बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि टैक्स रिटर्न का मामला इनकम टैक्स अपीलेट के पास लंबित है. ऐसे में विभाग ने गलत तरीके से निकाले है. कांग्रेस ने इसको लेकर आईटी में शिकायत की है. कांग्रेस ने मामले का निपटारा होने तक केाई कार्रवाई नहीं करने की अपील की है.

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों की कार्रवाई अनियंत्रित हो गई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. बता दें कि इससे पहले 16 फरवरी को कांग्रेस ने आईटी पर पार्टी के अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया था. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आईटी विभाग यूथ कांगेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है.

ये भी पढ़ेंः झड़प के दौरान एक युवक की मौत पर किसानों का दिल्ली कूच दो दिनों के लिए टला, बनाएंगे आगे की रणनीति

हालांकि कांग्रेस की शिकायत के बाद आईटी अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्री खातों पर लगी रोक हटा ली. इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने एक याचिका भी लगा रखी है. जिस पर 21 फरवरी को सुनवाई होगी.

16 फरवरी को सामने आया था मामला

अजय माकन ने 16 फरवरी को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि हमें 14 फरवरी को जानकारी मिली थी. क्योंकि हमारे चेक क्लियर नहीं हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि विभाग ने क्राउड फंडिंग वाले खाते भी फ्रीज कर दिए हैं. इतना ही नहीं माकन ने कहा था कि उनके पास बिजली का बिल भरने और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि अकांउट फ्रीज करने से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जैसी अन्य गतिविधियां प्रभावित होंगी. आईटी की यह कार्रवाई लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसी है.

ये भी पढ़ेंः गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सूरत में दो न्यूक्लियर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, सवा लाख किसानों-पशुपालकों को करेंगे संबोधित

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

28 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

49 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

49 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

49 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

55 minutes ago