देश

पुलिस ने किसानों पर चलाई पैलेट गन, असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- इससे अन्नदाता अंधे हो जाएंगे

Asaduddin Owaisi on Farmer Protest: AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. किसानों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है. ओवैसी ने कहा कि किसानों की फसल को एमएसपी पर ही खरीदा जाए और इस पर कानून भी बनना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को भी लागू करने की बात कही.

सरकार को आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को भी वापस ले लेना चाहिए. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. मुझे नहीं समझ आ रहा है कि सरकार इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रही है. इतना ही नहीं ओवैसी ने कहा कि किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए उन पर पैलेट गन के इस्तेमाल करने पर भी हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि किसानों पर पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों?

हैदराबाद के सांसद ने कहा कि किसानों पर पैलेट गन के इस्तेमाल से वे अंधे हो जाएंगे. ये लोग तो किसान हैं हर किसी को खाना खिलाते हैं. बता दें कि पंजाब के किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने किसानों को शंभू बाॅर्डर पर रोक रखा है. पिछले 8 दिनों से शंभू बाॅर्डर पर टकराव जारी है. इस बीच किसानों और केंद्र के बीच 4 दौर की वार्ता भी हो चुकी है जो कि बेनतीजा रही.

ये भी पढ़ेंः गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सूरत में दो न्यूक्लियर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, सवा लाख किसानों-पशुपालकों को करेंगे संबोधित

पैलेट गन से किसान की हुई मौत

जानकारी के अनुसार चैथे दौर की वार्ता समाप्त होने के बाद कल किसानों ने 11 बजे दिल्ली कूच के लिए पोकलेन मशीनें और बुलडोजर मंगवाएं ताकि प्रशासन के इंतजामों को ध्वस्त कर दिल्ली की ओर बढ़ा जा सकें लेकिन प्रशासन ने जमकर आंसू गैसे के गोले बरसाएं जिससे कई किसानों की तबीयत खराब हो गई. वहीं पुलिस ने किसानों पर पैलेट गन भी चलाई जिससे दो किसान जख्मी हो गए. इसमें से बठिंडा के किसान शुभकरण की मौत हो गई वहीं दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने IT पर लगाया खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप, पार्टी बोली- गलत तरीके से निकाले

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

8 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

10 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

22 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

36 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

43 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

46 minutes ago