Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सूरत में दो न्यूक्लियर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, सवा लाख किसानों-पशुपालकों को करेंगे संबोधित

PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के एकदिवसीय दौरे पर सूरत पहुंचेंगे.700 मेगावाट के 2 न्यूक्लियर प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के एकदिवसीय दौरे पर सूरत पहुंचेंगे. जहां पर पीएम मोदी तापी काकरापार में 22 हजार 500 करोड़ की लागत से बने 700 मेगावाट के 2 न्यूक्लियर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. ये दोनों प्लांट देश के पहले स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मेहसाणा और नवसारी में 22 हजार 850 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

इसके अलावा पीएम मोदी 10 हजार 70 करोड़ की लागत से बनने वाले वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी श्वेत क्रांति और अमूल की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर आज अहमदाबाद में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी करीब सवा लाख किसानों और पशुपालकों को संबोधित करेंगे.

अमूल की 5 नई डेयरी का भी उद्घाटन करें पीएम

इन कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी, सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय डेयरी एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अमूल की 5 नई 1200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये कार्यक्रम अहमदाबाद नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा.

23 फरवरी को काशी दौरे पर पीएम

गुजरात दौरे से वापस आने के बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा भी करेंगे. 23 फरवरी को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे. जहां पर 3 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

यह भी पढ़ें- यूपी का सियासी पारा हाई…सपा के बाद राजा भैया से मिलने पहुंचे बीजेपी के नेता, राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए हो रही रस्साकशी

26 फरवरी को 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से छत पर प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित कर रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक समारोह में विभिन्न राज्यों में लगभग 1,500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे. इस कार्यक्रम को पीएम मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेस से बन गई सपा की बात’, वाराणसी से प्रत्याशी वापस लेंगे अखिलेश, आज शाम 5 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital