कांग्रेस प्रत्याशी जी. विवेकानंद के ठिकानों पर ईडी का छापा
ED Raid: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने चेन्नूर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जी विवेकानंद के ठिकानों पर छापा मारा है. जी. विवेकानंद समाचार चैनल V6 तेलुगु के मालिक हैं. जी. विवेकानंद कांग्रेस से पहले बीजेपी में थे, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जी. विवेकानंद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था. कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में चिन्नूर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
बता दें कि काफी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे पूर्व सांसद जी. विवेकानंद 2013 में केसीआर की बीआरएस में शामिल हो गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने भारत राष्ट्र समिति पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद दोबारा उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. हालांकि फिर कुछ साल बाद बीआरएस में शामिल हुए.
2019 के लोकसभा चुनाव में जब के चंद्रशेखर राव ने उन्हें फिर से टिकट नहीं दिया तो नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी में रहते हुए जी. विवेकानंद ने 2020 में डबक और 2021 में हुजूराबाद उपचुनाव में अहम भूमिका निभाते हुए इन दोनों सीटों को केसीआर की मुट्ठी से निकालकर बीजेपी के पाले में डाल दी थी.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, वॉकी टॉकी पर हुई बात, देखें तस्वीरें
लेकिन अब एक बार फिर से जी. विवेकानंद ने बीजेपी पार्टी की अंदरूनी कलह के चलते पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने 1 नवंबर 2023 को अपना इस्तीफा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजा था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ऐसा वो भारी मन से कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…