Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में लगातार बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां बीते हफ्ते कोई भी एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स बेघर नहीं हुए, वहीं अब शो में एक मिड वीक एविक्शन होने वाला है. वहीं दूसरी तरफ अंकिता सुशांत को याद करते नजर आ आई. लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारुकी से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने उस समय को याद किया जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया और बताया कि तब उन्होंने सुशांत के बारे में कुछ कहा तो किसी ने विश्वास नहीं किया.
उनकी बातचीत में मुनव्वर फारुकी ने टूटे हुए दिल पर एक शायरी कहनी शुरू की, जब वह अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय के साथ बैठे थे. अंकिता मुनव्वर से कहती हैं, ‘मत बोल ये सारी चीज, वो हिट करती हैं बुरे दिन पर, लेकिन आपने जो कहा वो मुझे पसंद आया.’
इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने अंकिता लोखंडे से कहा, ‘मैंने सुशांत के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग देखा था उसकी, यशराज स्टूडियो में.’ यह जानकर अंकिता हैरान हो जाती हैं, फिर कहती हैं, ‘बहुत बढ़िया.’ मुनव्वर कहते हैं, ‘यही एकमात्र मौका था जब मैं उनसे मिला था.’
अंकिता आगे कहती हैं, ‘बहुत अच्छा इंसान था वो. मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी, मुझे इतना अजीब लगता है. मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है विक्की का भी दोस्त है ना सुशांत, अब वो नहीं रहा इस दुनिया में और ये सबसे बुरा एहसास है.’ मुनव्वर ने अंकिता से पूछा, ‘आपको बिल्कुल पता है कि क्या गलत हुआ.’ अंकिता कहती हैं, ‘अभी ये बात नहीं करना चाहती लेकिन ऐसा नहीं है. मुझे नहीं बताना तुझे कुछ भी.’
मुनव्वर आगे कहते हैं, ‘मैं पूछ नहीं रहा हूं.’ अंकिता बीच में आती हैं और कहती हैं, ‘मुझे पता है हां.’ मुनव्वर कहते हैं, ‘लोगो का वर्जन अलग-अलग है लेकिन आप उनमें से एक हैं जिसे बिल्कुल पता है.’ इसके अलावा, अंकिता ने खुलासा किया, ‘किसी ने भी मुझ पर उस वक्त विश्वास नहीं किया. लेकिन ठीक है वो नहीं है. कोई इंसान चला जाता है ना जिंदगी से.. ये मेरा पहला अनुभव था किसी को ऐसे खोना. ऐसी चीज हो गई ना ये बहुत चौंकाने वाला था.’
अंकिता आगे कहती हैं, ‘मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी. मैं जा ही नहीं पाई. मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये.’ अंकिता ने आगे कहा, ‘विक्की ने बोला कि तू जाकर आ. मैंने कहा नहीं. कैसे देख सकती हूं. मैंने वो अनुभव ही नहीं किया था कभी लाइफ में. मैंने पहली बार मेरे पापा को देखा मुन्ना ऐसे. मुझे पता चला कि किसका जाना क्या होता है. मेरे पापा बहुत… मिस यू डैडी.’
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…