Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED Raid: कांग्रेस प्रत्याशी जी. विवेकानंद के ठिकानों पर ईडी का छापा, हाल ही में बीजेपी से हुए थे अलग

ED Raid: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने चेन्नूर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जी विवेकानंद के ठिकानों पर छापा मारा है.

कांग्रेस प्रत्याशी जी. विवेकानंद के ठिकानों पर ईडी का छापा

कांग्रेस प्रत्याशी जी. विवेकानंद के ठिकानों पर ईडी का छापा

ED Raid: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने चेन्नूर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जी विवेकानंद के ठिकानों पर छापा मारा है. जी. विवेकानंद समाचार चैनल V6 तेलुगु के मालिक हैं. जी. विवेकानंद कांग्रेस से पहले बीजेपी में थे, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जी. विवेकानंद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था. कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में चिन्नूर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

जी. विवेकानंद 2013 में BRS में शामिल हुए थे

बता दें कि काफी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे पूर्व सांसद जी. विवेकानंद 2013 में केसीआर की बीआरएस में शामिल हो गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने भारत राष्ट्र समिति पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद दोबारा उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. हालांकि फिर कुछ साल बाद बीआरएस में शामिल हुए.

केसीआर से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हुए

2019 के लोकसभा चुनाव में जब के चंद्रशेखर राव ने उन्हें फिर से टिकट नहीं दिया तो नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी में रहते हुए जी. विवेकानंद ने 2020 में डबक और 2021 में हुजूराबाद उपचुनाव में अहम भूमिका निभाते हुए इन दोनों सीटों को केसीआर की मुट्ठी से निकालकर बीजेपी के पाले में डाल दी थी.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, वॉकी टॉकी पर हुई बात, देखें तस्वीरें

लेकिन अब एक बार फिर से जी. विवेकानंद ने बीजेपी पार्टी की अंदरूनी कलह के चलते पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने 1 नवंबर 2023 को अपना इस्तीफा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजा था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ऐसा वो भारी मन से कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital