लाइफस्टाइल

सर्दी और पॉल्यूशन के कारण हो सकती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां

Skin Care Tips: राजधानी दिल्ली एनसीआर इन दिनों जहरीली हवा की चादर से लिपट गई है. लोगों का बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है. इस जहरीली हवा के कारण सांस संबंधित कई बीमारियों का खतरा तो बढ़ ही गया है लेकिन साथ ही लोगों को स्किन संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है.

यदि आप बाहर बिना शरीर को ढके निकलते हैं तो इससे न सिर्फ लंग्स की दिक्कत होगी बल्कि स्किन को लेकर भी परेशानी हो सकती है. यहां तक कि सर्दी और पॉल्यूशन दोनों ही स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में अगर शरीर में कुछ संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि लापरवाही किसी घातक बीमारी की वजह बन सकती है.

मॉइस्चर लेवल सही रखने की है जरूरत

सर्दियों के मौसम में हर किसी की त्वचा ड्राई होने लगती है. यह रूखापन इस पर निर्भर करता है कि आपकी स्किन का नेचुरल मॉइस्चर लेवल क्या है. जिनकी ड्राई स्किन है, उन्हें सर्दियों में अपना मॉइस्चर लेवल सही रखने की जरूरत होती है. इसके लिए शरीर का हाइड्रेशन लेवल मेंटेन रखना जरूरी होता है. सर्दियों के मौसम में एक्जिमा, स्किन में ड्राई पैचेस बनकर खुजली होने लग जाती है. इतना ही नहीं सर्दियों के मौसम में एलर्जी भी बढ़ सकती है. इसके अलावा डैमेज स्किन पर पिगमेंटेशन के चांसेस भी बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें:Vegan Diet: दुनिया भर के स्टार्स फॉलो करते हैं वीगन डाइट, जानें क्‍यों हैं ये सबसे बेहतर?

इन बिमारियों के हो सकते हैं शिकार

सर्दियों के मौसम में हवा में पॉल्यूशन हो जाता है और प्रदूषक तत्व के कारण स्किन के पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है और कार्बन एजिंग प्रोसेस को बढ़ा देता है. प्रदूषण न केवल आपकी ऊपरी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शरीर के अंदर जाकर फेफड़ों सहित कई अंगों को बीमार बना देता है. इस बीमारी का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है. इसलिए सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. साथ ही पॉल्यूशन से बचने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

16 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

46 minutes ago