देश

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व सीएम गहलोत के बेटे वैभव जालोर से प्रत्याशी

Congress Candidate second list: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी सूची जारी कर दी. इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. दूसरी सूची में 6 राज्यों की 43 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसमें से 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी के है. पार्टी ने असम से 12, एमपी से 10, राजस्थान से 10, गुजरात से 7, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीव से उम्मीदवारों को ऐलान किया है. लिस्ट में 1 मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल है.

पार्टी ने राजस्थान की चूरू सीट से राहुल कस्वां को उम्मीदवार बनाया है. कस्वां एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे. इनके अलावा बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, झुंझुनूं से ब्रजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक-सवाईमाधोपुर से हरीशचंद्र मीना, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा, उदयपुर से ताराचंद मीना, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आजंना को प्रत्याशी बनाया है.

वहीं उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से 3 पर पार्टी ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं. टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह, गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अलमोड़ा ने प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा है.

यहां देखें कांग्रेस के 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

12 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

26 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

31 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

32 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

43 minutes ago