Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व सीएम गहलोत के बेटे वैभव जालोर से प्रत्याशी

Congress Candidate second list: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इससे पहले पार्टी ने 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.

Congress Candidate second list Lok Sabha Election 2024

प्रत्याशियों की घोषणा करते केसी वेणुगोपाल और अजय माकन.

Congress Candidate second list: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी सूची जारी कर दी. इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. दूसरी सूची में 6 राज्यों की 43 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसमें से 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी के है. पार्टी ने असम से 12, एमपी से 10, राजस्थान से 10, गुजरात से 7, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीव से उम्मीदवारों को ऐलान किया है. लिस्ट में 1 मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल है.

पार्टी ने राजस्थान की चूरू सीट से राहुल कस्वां को उम्मीदवार बनाया है. कस्वां एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे. इनके अलावा बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, झुंझुनूं से ब्रजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक-सवाईमाधोपुर से हरीशचंद्र मीना, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा, उदयपुर से ताराचंद मीना, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आजंना को प्रत्याशी बनाया है.

वहीं उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से 3 पर पार्टी ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं. टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह, गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अलमोड़ा ने प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा है.

यहां देखें कांग्रेस के 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital