देश

गुरमीत राम रहीम की पैरोल के खिलाफ रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने EC को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

दुष्कर्म और हत्या जैसे संगीन जुर्म में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल के विरोध में दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. अंशुल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में कहा है कि राम रहीम को मिली पैरोल चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा है.

कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

बता दें कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बाबा राम रहीम को अदालत ने साल 2002 में दोषी ठहराया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने 2019 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके अलावा राम रहीम पर अपने साध्वियों के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था. जिसमें उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है.

वहीं गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखे ख़त में इस बात की आशंका जाहिर की है कि गुरमीत राम रहीम हरियाणा के चुनावी दंगल में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राम रहीम की पैरोल तुरंत रद्द की जाए.

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस ने अपने पत्र में कहा है कि गुरमीत राम रहीम को ऐसे वक्त में पैरोल मिली है, जब हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. हरियाणा में उसके फॉलोवर बड़ी संख्या में हैं. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि वो प्रदेश की राजनीति को प्रभावित कर सकता है.

Baba Ram rahim को सशर्त मिली पैरोल

बाबा राम रहीम को सशर्त पैरोल मिली है. पैरोल के दौरान वो ना ही किसी प्रकार की राजनीतिक सभा में शिरकत कर सकेगा और ना ही किसी नेता से म‍िलेगा. उसे दो टूक कह दिया गया है कि अगर वो इन दोनों में से कुछ भी करता हुआ पाया गया, तो उसकी पैरोल रद्द कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- “मंत्री पद को लात मार दूंगा”, चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरे लिए सिद्धांत सर्वोपरि

राम रहीम (Baba Ram rahim) कल (बुधवार) जेल से बाहर आ सकता है. वह उत्तर प्रदेश के बागपत के बरवाना आश्रम में रहेगा. गुरमीत को चार साल में 11 बार पैरोल मिल चुकी है. वह रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. 21 दिनों की पैरोल काटकर उसने दो सितंबर को सरेंडर किया था. राम रहीम के बारे में अब कई लोग व्यंग कसते हुए कहते हैं कि उसे सजा नहीं, बल्कि पैरोल मिली है. बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 minute ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

36 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago