साइंस

एक छोटी सी डिवाइस की वजह से मिली करोड़ों की चोरी हुई Ferrari, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी ‘गजनी’ जिसने कमाई करने में भारत की बहुत फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था, इस फिल्म में आमिर खान मुख्य कलाकार थे, जिनके सिर में चोट लगने के कारण भूलने की बीमारी थी. हालांकि वो अपने शरीर पर तमाम निशान बनाकर याद कर लेते थे लेकिन हर इंसान तो ऐसा नहीं कर सकता.  इस भूलने की बीमारी न लगे इसके लिए व्यक्ति हर वो काम करता है, चाहे वो बादाम खाना हो या सुबह टहलने जाना और व्यायाम करना. लेकिन हम आपको बताएंगे कि इस भुलक्कड़पन के कारण एक शख्स ने अपने 5 करोड़ रूपए बचा लिए.

अमेरिका के Connecticut राज्य में एक घटना घटी जिसमें एक व्यक्ति की फरारी को चोरों ने उठा लिया, उस कार की कीमत 575,000 डॉलर (4,82,48,595 रुपये) थी. जिसके बाद उक्त फरारी के मालिक को याद आया कि उसके एयरपॉड्स उसी कार में हैं जो चोरी हो चुकी थी. यह घटना 16 सितंबर को ग्रीनविच, कनेक्टिकट में घटी. उसके बाद एप्पल की फाइंड माई तकनीक की वजह से इसका पता लगाया गया. एप्पल के Find My tracking फीचर का उपयोग करते हुए वहां की पुलिस ने एक गैस स्टेशन पर फरारी कार को बरामद कर लिया लेकिन इतनी देर में चोर वहां से फरार हो चुके थे.

इसलिए पीड़ित अपने एयरपॉड्स को कार में छोड़कर एक रक्षक बन गया. अगर ये AirPods नहीं होते तो कार को ट्रैक करना इतना आसान नहीं होता. सिर्फ Apple ही नहीं, अब Google भी अपनी फाइंड माई डिवाइस तकनीक पर काम कर रहा है और अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago