देश

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, गहलोत, पायलट को किनारे रख गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया अध्यक्ष

Rajasthan Election: कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान चुनाव के लिए 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है. समिति का अध्यक्ष राज्य इकाई के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इसके सदस्यों में शामिल हैं. हैरानी की बात ये है कि राज्य की कमान संभाल रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता को कांग्रेस ने अध्यक्ष नहीं बनाया है. इस लिस्ट में अशोक गहलोत दूसरे नंबर पर तो सचिन चौथे नंबर पर हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी समिति गठन की मंजूरी

पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. पार्टी नेता रघुवीर मीणा, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह कचरियावास, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश और लालचंद कटारिया को भी पैनल के सदस्यों के रूप में नामित किया गया है. समिति का गठन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा, पायलट और राज्य के कई विधायकों और मंत्रियों द्वारा 6 जुलाई को यहां एआईसीसी मुख्यालय में एक चुनावी रणनीति बैठक में भाग लेने के कुछ दिनों बाद हुआ है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाली भीड़ में शामिल हैवान का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीर

पार्टी अध्यक्ष खड़गे की सलाह पर गहलोत के साथ मनमुटाव को दफन कर दिया है: पायलट

बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी राजस्थान चुनाव आसानी से जीत सकती है, बशर्ते एकता हो. पार्टी ने यह भी संकेत दिया था कि वह इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं कर सकती है. पायलट ने इस महीने की शुरुआत में शनिवार को यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सलाह पर गहलोत के साथ मनमुटाव को दफन कर दिया है. कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है और इससे गहलोत और पायलट के बीच सत्ता की खींचतान खत्म हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

40 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

48 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

59 minutes ago