देश

“सीमा हैदर को पाकिस्तान भेज देना चाहिए”, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

Sanjay Nishad on Seema Haider: सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत आई सीमा हैदर को लेकर योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीमा को पाकिस्तान चला जाना चाहिए, यहां क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुश्मन है और अगर कोई पाकिस्तान से आया है तो उसे वहां वापस भेज देना चाहिए. बता दें कि सीमा हैदर और सचिन इस वक्त यूपी एटीएस के हिरासत में है. तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है. सीमा के कई झूठ भी सामने आ चुके हैं. हर दिन मामले में नए खुलासे हो रहे हैं.

सीमा का झूठ

मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ ने कहा कि सीमा हैदर सोनौली बॉर्डर के रास्ते से नहीं बल्कि सिद्धार्थनगर के रूपनहडेही-खुनवा बॉर्डर से भारत आई थी. जबकि सीमा ने बताया था कि वो सोनौली के रास्ते आई थी. दूसरी बात ये कि सीमा और सचिन ने हमेशा से कहा है कि दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी. लेकिन जांच में पता चला है कि वो 2020 में मिले थे. इतना ही नहीं दोनों नेपाल के होटल में फर्जी नाम, पता के साथ रह रहे थे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया 29 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, गहलोत, पायलट को किनारे रख गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया अध्यक्ष

खबरों के मुताबिक सीमा हैदर के परिवार के संबंध पाकिस्तानी सेना से होने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मामला और गरमा गया है. दावों के मुताबिक, सीमा के चाचा का पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार है, वहीं उसका भाई भी पाकिस्तानी सेना में है. इसके बाद से कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि कहीं सीमा हैदर का झुकाव भी कहीं आईएसआई की तरफ तो नहीं. इसी सिलसिल में यूपी एटीएस सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago