Dhiraj Prasad Sahu
रिपोर्ट – मधुकर आनंद/मनोज गर्ग, बोकारो
Dhiraj Prasad Sahu: अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे रविवार को रांची पहुंचे.हवाई अड्डे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी जप्त किए जाने के मामले को उनका निजी मामला बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी भी इस बात का इंतजार कर रही है कि धीरज साहू की तरफ से इसका क्या जवाब आता है.बार-बार पूछे जाने पर अविनाश पांडे ने कहा कि इस पूरे मामले में एक बात तो साफ है कि धीरज साहू व्यवसाय से जुड़े हुए एक अंग हैं. उनके परिवार एवं कई संबंधी इस व्यवसाय में उनके साथ लंबे समय से रहे हैं. ओडिसा, झारखंड और बंगाल के इलाकों में उनका पुराना पुश्तैनी शराब का कारोबार है.जाहिर है इन तमाम मुद्दों को दरकिनार नहीं किया जा सकता.लेकिन पार्टी भी इस बात पर पैनी नजर बनाए है कि इसका जवाब आखिरकार वह क्या देते हैं. अंतिम तौर पर सारी चीज समाप्त होने के बाद जो विषय सामने आएगा, पार्टी उसके हिसाब से निर्णय लेगी.
बता दें कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर और ठिकानों पर पिछले 4 दिनों से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. अब तक करीब 300 करोड़ नकदी जब्द की जा चुकी है. रुपये को गिनने के लिए लाई गई मशीन खराब हो गई है. बताया जा रहा है कि अब भी करीब 20 बैग गिनने के लिए बचे हुए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि धन की कुल राशि 300 करोड़ रुपये से अधिक होगी. यह रकम बलांगीर जिले में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से अलमारियों में छिपाकर पाई गई थी. छापे के दायरे में आने वाले अन्य स्थान ओडिशा के संबलपुर और सुंदरगढ़, झारखंड के बोकारो और रांची में थे.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान
धीरज साहू 2010 से झारखंड से राज्यसभा में कांग्रेस सांसद हैं. धीरज एक बिजनेसमैन हैं और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. पीएम मोदी द्वारा इस बारे में ट्वीट किए जाने के बाद आईटी छापे को लेकर कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गई है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “देशवासियों को इन नोटों के ढेर को देखना चाहिए और फिर अपने नेताओं के ईमानदार ‘भाषणों’ को सुनना चाहिए. जनता से जो भी लूटा गया है, उसका एक-एक पैसा वापस करना होगा. यह मोदी की गारंटी है.”
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…