देश

Lok Sabha Election: सीट शेयरिंग और 2024 के चुनावी एजेंडे पर मंथन की तैयारी, 7-8 दिनों के अंदर होगी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक

Lok Sabha Election: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से INDIA अलायंस की चर्चा तेज हो गई है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब गठबंधन में शामिल पार्टियां आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक करने जा रही हैं. इंडिया गठबंधन ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी.

इन मुद्दों पर होगा मंथन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया गठबंधन में शामिल दल बैठक में तय करेंगे कि चुनाव के लिए मुख्य एजेंडा क्या होगा. जिसपर सभी को फोकस करना होगा. इसके अलावा इस बैठक में किस पार्टी को कितनी सीट दी जाएगी, इसपर भी चर्चा की जाएगी. इंडिया गठबंधन का मकसद एनडीए को 2024 में केंद्र की सत्ता में आने से रोकना है. इसके लिए गठबंधन अब नई रणनीति बनाने के लिए एकजुट होने जा रहा है.

कांग्रेस को मिली करारी हार

वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का अंदेशा हो चुका है कि अब उनके पास तैयारियों के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है. मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. ऐसे में इंडिया अलायंस के पास अब सिर्फ ढाई महीने का समय ही शेष बचा हुआ है. कांग्रेस का मानना है कि जिन राज्यों में पार्टी को हार मिली है, वहां पर भी कांग्रेस का वोट परसेंट बढ़ा है. पार्टी नेतृत्व ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है

हाल ही में हुए 5 राज्यों में चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को पूरी तरह से हिला दिया है. कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है, जबकि दो राज्यों की सत्ता को हाथ से खो दिया. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पार्टी को जीतने का पूरा भरोसा था, लेकिन वहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

13 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

40 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

46 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago