देश

Rajasthan: हार पर मंथन…मोदी पर निशाना, गहलोत के तर्क को राहुल गांधी ने किया खारिज, बताया कहां चूक गई कांग्रेस

Rajasthan Congress: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हिंदीभाषी राज्यों में प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. चुनाव के नतीजों ने पार्टी नेतृत्व को सकते में डाल दिया है. 3 राज्यों में मिली करारी हार के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व इसपर मंथन कर रहा है. इसी बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान आया है.

कांग्रेस ने हार पर किया मंथन

दरअसल, राजस्थान में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने समीक्षा बैठक बुलाई थी. जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अशोक गहलोत भी शामिल हुए. राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि चुनाव में मिली हार की असल वजह लोगों से ठीक ढंग से संवाद का न होना है. इसपर अशोक गहलोत ने तर्क देते हुए कहा कि राज्य में ध्रुवीकरण के चलते ऐसा हुआ है. बीजेपी ने लोगों को पोलराइज्ड किया. जिसमें वे सफल हुए. यही वजह रही कि पार्टी को हार मिली.

अशोक गहलोत के तर्क से सहमत नहीं हुए राहुल गांधी

अशोक गहलोत के इस तर्क को राहुल गांधी ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को ध्रुवीकरण से जीत मिली है तो फिर इसका असर कांग्रेस को मिले वोट शेयर पर भी होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिले हैं. कांग्रेस-बीजेपी के बीच हार-जीत का ज्यादा अतंर नहीं है.

गहलोत ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

अशोक गहलोत ने बैठक में ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैलियों के दौरान सांप्रदायिकता को तूल देने की कोशिश की. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य सरकार के रिकॉर्ड को चुनौती देकर चुनाव नहीं लड़ा. इस बात पर राहुल गांधी ने सहमति जताते हुए कहा कि राज्य में जिन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा था वो अच्छी और अत्याधुनिक थीं.

इसे भी पढें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

हालांकि राहुल गांधी ने ये भी कहा कि सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को सही से जनता तक नहीं पहुंचाया गया. उन्होंने कर्नाटक की बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में सरकारी योजनाओं को लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया गया, इसलिए वहां पर पार्टी को जीत मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

35 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago