देश

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही ये बात, उधर घटना को लेकर FBI का बड़ा खुलासा

Attack on Donald Trumph: अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद जहां पीएम मोदी पहले ही चिंता जाहिर कर चुके हैं तो वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान भी सामने आ रहा है. इस घटना को लेकर उन्होंने भी चिंता जाहिर की है. तो दूसरी ओर इस घटना को लेकर FBI ने बड़ा बयान दिया है और दावा किया है कि यह हमला ट्रंप की हत्या करने के प्रयास में किया गया था.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ” मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से बेहद चिंतित हूं. ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप के चिकित्सकों से बात की है और वो ठीक ठाक हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें-“मेरे मित्र…” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कही ये बात

मालूम हो कि रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने से ठीक एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति पर गोलियां चलाई गईं. एक गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई. गोली लगने के बाद ट्रंप ने अपने चेहरे के दाहिने हिस्से को टच किया और फिर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें घेर लिया और बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताई चिंता

बता दें कि PM मोदी पहले ही घटना को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि ‘ मैं मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.

FBI ने किया ये खुलासा

बता दें कि इस घटना को अंजाम देने वाला शूटर मार दिया गया है. बता दें कि भारतीय समय के अनुसार, ये घटना सुबह 4 बजे हुई. जबकि अमेरिका में उस समय शनिवार की शाम के 6:30 बजे रहे थे. एफबीआई ने दावा किया है कि यह हमला ट्रंप की हत्या करने के प्रयास में किया गया था. एफबीआई के पिट्सबर्ग फील्ड कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट केविन रोजेक ने पेंसिल्वेनिया के बटलर में मीडिया को बताया, यहां पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने का प्रयास किया गया है. ऐसे में ये क्षेत्र एक्टिव क्राइम प्लेस है.’ उन्होंने आगे बताया कि अधिकारी उस व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसने ऐसा किया और ऐसा क्यों किया गया, इसके पीछे क्या उद्देश्य था. हमने जनता से भी आग्रह किया है कि अगर उनके पास कोई जानकारी है तो वो साझा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, एफबीआई ने देश भर से जांच एजेंटों, साक्ष्य प्रतिक्रिया टीमों और अन्य कर्मियों को तैनात किया है.

हमले को लेकर ट्रंप का आया बयान

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर ट्रंप का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि ‘गोली मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी थी. इसके बाद कान के पास सनसनी सी महसूस हुई. जिसके बाद मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है. मेरे बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे लगा कि ये क्या हुआ है. मैं हैरान हूं कि हमारे देश में भी ऐसा हो सकता है. शूटर के बारे में हमें कुछ नहीं पता है और वो मर चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

11 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

22 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

31 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

46 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

3 hours ago