देश

बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी सोनिया गांधी, एनडीए से अलग होकर विपक्षी एकता को मजबूत करेंगी ये पार्टियां

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मात देने के लिए विपक्ष एकजुट होने में लगा हुआ है. विपक्ष को एक साथ लाने की कवायद बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले महीने पटना में एक बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें देश की 15 राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कई राज्यों के सीएम शामिल होने के लिए पहुंचे थे. अब विपक्ष की अगली बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है. जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. ये बैठक 17 और 18 जुलाई को होगी.

24 दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे

बैठक को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, 24 दलों के नेता शामिल होंगे. विपक्ष की इस बैठक में नई पार्टियां भी पहुंचेंगी. सभी दल बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं. जिससे बीजेपी को सत्ता में आने से रोका जा सके.

यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Election: काउंटिंग के दौरान जमकर हुई हिंसा, फायरिंग और बमबाजी में एक की मौत, एएसपी घायल

ये पार्टियां होंगी शामिल

विपक्षी एकता की बैठक में पहुंचने वाली पार्टियों के नेताओं में मरूमलारची द्रविड़, मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (जोसेफ)और केरल कांग्रेस (मणि) हैं.

एनडीए से अलग होकर विपक्ष में शामिल

बता दें कि 2019 में जो पार्टियां एनडीए का हिस्सा थीं, उनमें से केडीएमके और एमडीएमके भी अब विपक्ष में शामिल हो गई हैं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी. इससे पहले पटना में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago