देश

ट्रैफिक जाम से निकलने के लिए एंबुलेंस ड्राइवर ने बजाया सायरन तो DGP ने खुद ट्वीट कर दी ये चेतावनी, चालक ने की थी ये गलती…

मरीज हित में रास्ता दें…ये टैगलाइन एंबुलेंस की गाड़ियों पर अक्सर आपको दिखाई दे जाती होगी. एंबुलेंस का जब सायरन बजता है तो हर आदमी उसे रास्ता देकर आगे निकलने के लिए कहता है, लेकिन जब इसी सायरन का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान किया जाएगा तो फिर आम आदमी भी मरीजों के हित का ध्यान नहीं रखेगा. कुछ ऐसे ही एंबुलेंस के सायरन का गलत इस्तेमाल करने का मामला हैदराबाद में सामने आया है. जिसमें एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस ट्रैफिक जाम से निकलने के लिए पहले एंबुलेंस के सायरन को बजाया. जिसपर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में एंबुलेंस को रास्ता दिलाकर निकलवाया.

सायरन बजाकर जाम से बाहर निकला ड्राइवर

एंबुलेंस जब जाम से बाहर निकल कर आगे पहुंची तो कुछ दूरी पर जाकर एंबुलेंस का चालक एक ढाबे पर रुककर नाश्ता करते हुए मिला. जब ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस के अंदर देखा तो उसमें कोई भी मरीज नहीं था. पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि ट्रैफिक क्लीयरेंस पाने के लिए उसने सायरन का इस्तेमाल किया था. पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस चालक ने बिना किसी आपात स्थिति के सायरन का इस्तेमाल किया, जबकि एंबुलेंस में कोई मरीज भी नहीं था. एंबुलेंस में कुछ अन्य लोगों के साथ ही दो नर्सें भी मौजूद थीं.

ढाबे पर नाश्ता करते हुए मिला चालक

वहीं एक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई थी. बशीरगंज जंक्शन से एंबुलेंस गुजर रही थी. तभी अचानक चालक ने सायरन बजाया, जिससे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया, बाद में एंबुलेंस ट्रैफिक सिग्नल से करीब 100 मीटर आगे निकलकर सड़क पर खड़ी मिली, और ड्राइवर ढाबे पर नाश्ता करते हुए दिखाई दिया. जब पुलिसकर्मी ने ड्राइवर से पूछताछ की तो सारी सच्चाई पता चली.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी सोनिया गांधी, एनडीए से अलग होकर विपक्षी एकता को मजबूत करेंगी ये पार्टियां

डीजीपी ने किया ट्वीट

इस मामले पर डीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एंबुलेंस के सायरन का इस्तेमाल आपात स्थिति में किया जाता है. जिससे मरीज के हित में तेज और सुरक्षित मार्ग दिलाकर उसे अस्पताल तक बिना किसी रुकावट के पहुंचाया जा सके, लेकिन इस तरह से गलत इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की सलाह दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

53 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago