देश

बंगाल में कांग्रेस को चाहिए अधीर का ‘आधार’, पार्टी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की सियासत में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. हाल ही में कमान संभालने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो बंगाल में कांग्रेस का नेतृत्व एक बार फिर अनुभवी कंधों पर होगा.

शुभंकर सरकार ने सीधे तौर पर अधीर रंजन चौधरी का नाम लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. उनका कहना है कि अगर अधीर रंजन चुनाव लड़ने के लिए तैयार होते हैं, तो वही बंगाल में पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे.

अधीर रंजन ही क्यों?

शुभंकर सरकार का मानना है कि अधीर ना सिर्फ बंगाल की नस से वाकिफ हैं, बल्कि उनके पास राजनीति का वह अनुभव है जिसकी कांग्रेस को इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने कहा, “अधीर रंजन चौधरी एक बेहद मंझे हुए नेता हैं. अगर वे मैदान में उतरने को राजी होते हैं, तो वे हमारे फ्रंटमैन होंगे. हालांकि, पार्टी के पास कई अन्य वरिष्ठ नेता भी हैं और हम सभी एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेंगे.”

यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि पिछले कुछ समय से बंगाल कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और भविष्य की दिशा को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. शुभंकर के इस बयान ने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी अपने पुराने दिग्गजों के भरोसे ही ममता बनर्जी और बीजेपी की चुनौती का सामना करने की तैयारी में है.

गठबंधन पर कड़ा रुख

शुभंकर सरकार ने गठबंधन जैसे पेचीदा मुद्दे पर भी अपनी राय खुलकर रखी. जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस आगामी चुनाव में किसी और दल के साथ हाथ मिलाएगी, तो उन्होंने दो-टूक कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मैं किसी भी दल के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं. मेरी इच्छा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़े.”

हालांकि, उन्होंने एक कंडीशन भी जोड़ दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला उनका नहीं बल्कि हाईकमान का होगा. उन्होंने कहा, “मैं क्या चाहता हूं यह अलग बात है, लेकिन आखिरी फैसला पार्टी नेतृत्व ही लेगा और वही सबको मान्य होगा.”

क्या हैं इसके सियासी मायने?

शुभंकर सरकार का यह बयान कार्यकर्ताओं में जोश भरने की एक कोशिश है. बंगाल में कांग्रेस फिलहाल अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है. ऐसे में गठबंधन से दूरी बनाने की बात कहकर वे जमीनी कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी अभी कमजोर नहीं हुई है. वहीं, अधीर रंजन चौधरी को आगे रख कर वे एक ऐसी छवि पेश करना चाहते हैं जो टीएमसी के खिलाफ मुखर होकर लड़ सके.

ये भी पढ़ें- सुपरटेक को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 51 हजार घर खरीदारों को आशियाना मिलने की उम्मीद

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago